मनोरंजन:- इस समय धर्म और धर्मिक पुरोधाओं को लेकर काफी जंग छिड़ी हुई है। कोई ज्ञानवीप के मुद्दे पर आपस मे बहस कर रहा है तो कोई औरंगजेब को लेकर घमासान मचाए हुए हैं। वही अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर भाजपा प्रवक्ता निघत अब्बास और बॉलीवुड एक्टर कमार आर.खान के मध्य रावण और औरंगजेब को लेकर युद्द छिड़ गया है।
निघत ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 400 वर्ष पहले बिजली तो थीं नही, तो क्या औरंगजेब फूंक मारकर फव्वारा चलाता था? वही उनके इस ट्वीट का जवाब देते हुए के आर के ने कहा है कि हजारों साल पहले जब बिजली नहीं थी, एयरक्राफ्ट फ्यूल नहीं था तो रावण का पुष्पक कैसे उड़ता था? या सब झूठ है! सब मन घडंत कहानियां हैं? आपको तो पता ही होगा?
अब उनके इस ट्वीट का जवाब देते हुए इसके निघत ने लिखा,”चमन के आर के साहब, वो रावण था जिसके पास भगवान शिव जी का वरदान था, अब क्या आप ये कह रहें हैं कि औरंगजेब भगवान शिव का भक्त था? अगर हां, तो मंदिर वहीं बनेगा।
उनके इस ट्वीट का जवाब देते हुए के आर के ने लिखा,”अरे वाह आप तो बहुत जानती हैं शिव की भक्ति के बारे में! तो निघत अब्बास नाम की क्या जरूरत है? निम्मी शर्मा रखलो। काम के साथ नाम मैच करेगा! शरम तो रही नहीं!
