[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अमित शाह से मीटिंग के बाद क्यों त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने अपने पद से दिया इस्तीफा
राष्ट्रीय

अमित शाह से मीटिंग के बाद क्यों त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने अपने पद से दिया इस्तीफा

admin
Last updated: April 17, 2026 12:26 pm
admin
Share
SHARE

त्रिपुरा:- त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बिप्लब देब ने अपना इस्तीफा राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को सौंपा है। जानकारी के लिए बता दें शुक्रवार को उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और बाद में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि अभी कुछ मिनट के बाद त्रिपुरा में बीजेपी के विधायक दल की मीटिंग होगी जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होगी। 

जानकारी के लिए बता दें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को त्रिपुरा में पर्यवेक्षक बनाया गया है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है लोगो का कहना है कि त्रिपुरा का नया मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा, उप मुख्यमंत्री जिष्णु देब बर्मन और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक में से कोई होगा।
अपने इस्तीफे के संदर्भ में बिप्लब देब ने कहा उनके लिए पार्टी का फैसला सर्वश्रेष्ठ है। वह पार्टी के हर निर्णय के साथ है उन्होंने हाई कमान के कहने पर अपने पद से इस्तीफा दिया है लेकिन वह एक कार्यकर्ता के रुप मे पार्टी के लिए हमेशा काम करते रहेंगे। मीडिया कर्मियों द्वारा नए मुख्यमंत्री के सवाल पर त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने मौन धारण कर लिया और वहां से किनारे हट गए। 
लेकिन उन्होंने यह संकेत दिए हैं कि त्रिपुरा में भाजपा लम्बे समय तक टिके रहने की योजना बना रही है और वह सब मिलकर मजबूत रणनीति के साथ त्रिपुरा में भाजपा को टिकाऊ पार्टी के रूप में खड़ा करना चाहते हैं। बता दें पार्टी में बिप्लब देब को लेकर काफी नाराजगी थी इनके नेतृत्व से रुष्ट होकर दो विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और कई पार्टी के नेताओ ने इनके खिलाफ हाई कमान से शिकायत की है। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है। बिप्लब देब त्रिपुरा के 2018 में मुख्यमंत्री बनाए गए हैं 2023 में त्रिपुरा में पुनः विधानसभा चुनाव होने को है चुनाव से पूर्व बिप्लब देब का इस्तीफा बड़ी सियासत के संकेत दे रहा है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article गुना में काले हिरण के शिकारियों ने मचाया कोहराम, गोलाबारी में 3 पुलिसकर्मी और 1 शिकारी की मौत, मचा हाहाकार
Next Article जल्द आएगी Realme TechLife Watch SZ100, इतने कम दामों में कोई नहीं देगा ये स्पेसिफिकेशन

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?