[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » जोधपुर में ईद की नमाज के बाद सड़क पर उतरी मुस्लिम भीड़, फेंकी तेज़ाब वाले बोतल, तलवारें लहराई
राष्ट्रीय

जोधपुर में ईद की नमाज के बाद सड़क पर उतरी मुस्लिम भीड़, फेंकी तेज़ाब वाले बोतल, तलवारें लहराई

admin
Last updated: April 17, 2026 12:27 pm
admin
Share
SHARE

जोधपुर । ईद के मौके पर सोमवार रात को झंडे और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी हुई थी। मंगलवार सुबह एक समुदाय के लोग जालोरी गेट इलाके में जुटकर फिर से उपद्रव करने कोशिश की। पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। जमकर बवाल के बाद तनाव बना हुआ है। प्रशासन ने जोधपुर के 10 इलाकों में बुधवार तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। जोधपुर में दो गुटों के बीच हुए विवाद के 12 घंटे बाद भी पुलिस उपद्रवियों को रोकने में नाकाम रही। इधर, लोगों ने सूरसागर इलाके में विधायक के घर के बाहर आगजनी की। उधर, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना पर रिपोर्ट मांगी है।

प्लानिंग के साथ आए उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। शहर को जलाने में उपद्रवी एक बार फिर सफल रहे। तेजाब से भरी बोतलें घरों पर फेंकी। दहशत फैलाने के लिए तलवारें लहराई। कबूतरों का चौक में दीपक परिहार नाम के युवक की पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। युवक को महात्मा गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां ऑपरेशन कर चाकू निकाला गया। जोधपुर के कई इलाकों में तलवारबाजी, पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाएं भी हुई हैं।

पत्थरबाजी में एक और पुलिसकर्मी घायल हो गया, जबकि कल रात को 4 पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे। इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हिंसा के विरोध में लोगों ने हनुमान चालीसा का भी पाठ करना शुरू कर दिया है। वहीं, शहर के इन इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है। उदयमंदिर,नागोरी गेट,सदर कोतवाली,सदर बाजार, सुरसागर, सरदारपुरा, खांडाफलसा, प्रतापनगर, देवनगर, प्रतापनगर सदर। जोधपुर में मंगलवार सुबह उपद्रवियों ने 20 से ज्यादा गाड़ियों के कांच तोड़ दिए और कई ATM में भी तोड़फोड़ की। देर रात से ही जालोरी गेट और ईदगाह इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।

वहीं, इंटरनेट बंद कर दिया गया है। CM अशोक गहलोत ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, CM गहलोत ने मामले पर DGP समेत अन्य अधिकारियों संग हाई लेवल मीटिंग ली।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article गिरफ्तारी पर सुप्रीम रोक के बाद बदले कवि विश्वास के बोल कहा, मेरे पास राघवेंद्र राम का सम्बल है
Next Article Wikipedia ने द कश्मीर फाइल्स को बताया ‘काल्पनिक मूवी’ तो भड़के अग्निहोत्री

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?