डीजे की धुन पर दूल्हा डिस्को-डांस करता रह गया, दुल्हन ने दोस्त संग रचा ली शादी !

घटना महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले के मलकापुर पंगरा गांव में 24 अप्रैल को हुई। दुलहन पक्ष ने मंडप सजा कर सारी तैयारी कर ली थी, इधर डीजे बज रहा था, बारात लड़की के द्वार पर जा पहुंची और दूल्हा कार से उतरकर दोस्तों के संग डांस करने लगा। दूल्हे का डीजे की धुन पर डिस्को-डांस इतना लंबा चला कि लड़की का पिता नाराज हो गया और शादी में पहुंचे एक अन्य लड़के को बुलाकर उसके संग लड़की शादी कर दी।यह कहानी सुनने में फिल्मी नजर आ रही है, लेकिन इसमें सच्चाई है। 

लड़की के पिता का आरोप है कि दूल्हा शराब के नशे में धुत था, इसलिए उसने अपनी बेटी की शादी किसी और से कर दी। लड़के के पिता का यह भी कहना है कि बारात मुहूर्त निकलने के बाद शाम 4.00 बजे द्वार पर पहुंची और दूल्हा रात 8 बजे तक डांस करता रहा। देर से आने का कारण पूछा गया तो बाराती मारपीट पर उतर आए। इसके बाद लड़की वालों ने दूल्हे समेत लड़के वालों की जमकर पिटाई की और फिर उन्हें बिना खाना खिलाए भगा दिया।

 लड़के के पिता ने बताया कि द्वार पर बारात आ चुकी थी और अगर शादी नहीं होती तो बड़ी बदनामी होती। ऐसे में मामला पंचायत के पास पहुंचा। इसमें तय हुआ कि इसी मंडप में लड़की की शादी होगी, लेकिन किसी और से।इसके बाद तलाश शुरू हुई और बारात में शामिल एक लड़का, लड़की के पिता को भा गया। पिता ने अपनी झोली फैलाई और कुछ ही देर में लड़का भी शादी करने को तैयार हो गया। खास यह है लड़का और लड़की अच्छे दोस्त भी हैं।

द्वार से लौटाए गए दूल्हे ने भी अगले दिन एक दूसरी लड़की के साथ शादी कर ली। उसने कहा- जोड़ियां ऊपर से बनती हैं। जिसकी जहां होनी होती है वहीं होती है।दूसरे वर को पाकर दुल्हन प्रियंका बहुत खुश है। उसने कहा, श्गनीमत है जो पहले ही पता चल गया कि दूल्हा शराबी है। वह नाच रहा था और मैं वरमाला लेकर घंटों खड़ी रही। बारात में उसकी हरकत से हमारा पूरा परिवार आहत था। अच्छा हुआ कि उसकी सच्चाई वक्त से पहले सामने आ गई।

 शादी के मंडप से भगाए जाने के बाद पहले दूल्हे ने भी अगले दिन एक दूसरी लड़की से धूमधाम से शादी की। हालांकि, इस शादी से पहले उसने डांस नहीं किया और न ही उसके दोस्तों और रिश्तेदारों ने शराब पी। दूल्हे ने कहा कि जोड़ियां भगवान बनाता है और जहां, जिसकी शादी होने वाली होती है वहीं होती है।

Hot this week

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

Find people with high expectations and a low tolerance...

Program Will Lend $10M to Detroit Minority Businesses

Find people with high expectations and a low tolerance...

Kansas City Has a Massive Array of Big National Companies

Find people with high expectations and a low tolerance...

Olimpic Athlete Reads Donald Trump’s Mean Tweets on Kimmel

Find people with high expectations and a low tolerance...

The Definitive Guide To Marketing Your Business On Instagram

Find people with high expectations and a low tolerance...

Topics

How Mary Reagan Gave Glamour and Class to the Elites Society

Find people with high expectations and a low tolerance...

Entrepreneurial Advertising: The Future Of Marketing

Find people with high expectations and a low tolerance...

Mobile Marketing is Said to Be the Future of E-Commerce

Find people with high expectations and a low tolerance...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img