राष्ट्रीयसियासी दांवपेचों के बीच फसे राणा कपूर, अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान...

सियासी दांवपेचों के बीच फसे राणा कपूर, अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान आया सामने

डेस्क। यस बैंक के को-फाउंडर राणा कपूर अब सियासी दाव पेचों की कठपुतली बनते नज़र आ रहें है। उनके नाम पर सियासत जोरो से फरमान चढ़ रही है। इसी कड़ी में उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने कई खुलासे किए हैं। इस दौर की बातचीत के बाद से ही भाजपा कांग्रेस पर हमलावर होती नजर आ रही है। 

जानकारी के मताबिक, राणा कपूर ने ईडी की पूछताछ में कहा कि 2010 में उन्‍हें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से 2 करोड़ रुपये की एमएफ हुसैन की एक पेंटिंग खरीदने के लिए ‘मजबूर’ किया गया। 

इसी कड़ी में भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि ‘कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि चीटफंड के घोटाले वाले लोग ममता बनर्जी की पेंटिंग को तीन करोड़ में खरीदते थे और बैंक वाले यूपीए की सरकार में कांग्रेस के लोगों की पेटिंग करोड़ो रूपये में खरीदते थे। उन्होंने आगे कहा कि इस पर ममता जी और सोनिया जी को प्रकाश डालना चाहिए।”

अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा कि “ये कोई पहली बार नहीं है जब पार्टी (कांग्रेस) और परिवार पर इस तरह के कई गंभीर आरोप लगे हैं। कुछ लोग तो बेल पर भी है। जमीन की बात हो, परमिशन देने की बात, फायदा पहुंचाने की बात हो, सिर्फ और सिर्फ कमाने और देश को बेचने का काम था।” 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

Related Articles

Popular Categories