राष्ट्रीयचाचा और भतीजा की जहानाबाद में डबल ‘मर्डर’, CCTV में VIDEO कैद

चाचा और भतीजा की जहानाबाद में डबल ‘मर्डर’, CCTV में VIDEO कैद

जहानाबादः शहर के नामचीन स्वीट्स कारोबारी अभिराम शर्मा की जहानाबाद में और उनके भतीजे दिनेश शर्मा की मसौढ़ी में अपराधियों ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया. अभिराम शर्मा को अपराधियों ने जहानाबाद में उनके आवास पर गोली मारी जबकि भतीजे को मसौढ़ी के गांधी मैदान गेट के पास गोलियों से छलनी कर दिया. बिहार के जहानाबाद और पटना से सटे मसौढ़ी में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मंगलवार की सुबह-सुबह हत्या हो गई. दोनों रिश्ते में चाचा और भतीजा लगते थे.

जहानाबाद में अभिराम शर्मा की हत्यारों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सबसे हैरान करने वाली बात है कि जहानाबाद में जिस जगह पर स्वीट्स एवं जमीन कारोबारी को गोली मारी गई उससे चंद कदम की दूरी पर ही जिले के डीएम और एसपी का आवास है. इधर शहर के चर्चित स्वीट्स कारोबारी की सुबह-सुबह हुई हत्या से शहर में सनसनी फैल गई.

घर की प्रत्यक्षदर्शी महिला सदस्य ने बताया कि दो अपराधी शादी का कार्ड देने के बहाने कमरे में आए और सिर में गोली मारकर चलते बने. जब तक वे कुछ समझतीं उसके पहले ही बदमाश फरार हो गए. इस दौरान अपराधियों की तस्वीरें घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई है. जहानाबाद में लोग शव को डीएम आवास से थोड़ी दूर आगे रखकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. एनएच-83 को जाम कर दिया है. जहानाबाद और पटना के मसौढ़ी में सुबह-सुबह हत्या का एंगल तलाशने में पुलिस जुटी है.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories