बहादुरगढ़। झज्जर जिले के गांव बहराना निवासी राजेन्द्र (55) अपने परिवार के साथ बहादुरगढ़ के लाइनपार थाना एरिया में पड़ने वाली वत्स कॉलोनी में रहते हैं। राजेन्द्र के घर के पास ही उसके छोटे भाई विजय ने बिल्डिंग मैटेरियल का काम किया हुआ है। सोमवार की रात करीब पौने 11 बजे राजेन्द्र अपने परिवार के साथ घर में खाना खा रहे थे। तभी उनका छोटा भाई विजय शराब के नशे में धुत्त उनके घर के बाहर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। हरियाणा में एक बार फिर रिश्तों में खुनी संघर्ष की दास्तां सामने आई, जब एक छोटे भाई ने बड़े भाई के घर में घुसकर अंधधुंध गोलियां बरसा दी।
गोली लगने से उसके भाई की मौत हो गई, जबकि परिवार के 3 सदस्यों के अलावा बीच बचाव करने आये एक पड़ोसी भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को पहले शहर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला बहादुरगढ़ का है। बहादुरगढ़ के रेलवे लाइनपार क्षेत्र की वत्स कालोनी में एक युवक ने अपने बड़े भाई के घर में घुसकर उसके परिवार पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी।
इसमें उसके भाई की मौत हो गई। जबकि भाभी व दो भतीजों के अलावा बीच बचाव में आया एक पड़ोसी भी जख्मी हो गया। चारों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई लाया गया है। वारदात के बाद हमलावर भाग निकला। पुलिस ने मौके से उसकी लाइसेंसी पिस्तौल बरामद की है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय राजेंद्र पुत्र रघुवीर सिंह के रूप में हुई। उसको तीन गोली लगी। जबकि उसकी पत्नी रतन कुमारी (43), पुत्र अमित (21) व मयंक (8) के अलावा पड़ोसी कुलदीप जख्मी हैं।
गालियों की आवाज सुनकर उन्होंने अपने घर का दरवाजा बंद कर लिया तो विजय दीवार फांदकर घर में घुसा और अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। 3 गोलियां लगने से राजेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी रतन कुमारी और बेटे अमित को दो-दो गोली लगी। 8 साल के छोटे बेटे मयंक को भी पैर में गोली मारी गई। वहीं बचाव करने आए राजेन्द्र के पड़ोसी दोस्त कुलदीप भी गोली लगने से घायल हुए हैं। चारों घायलों को रात में ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिस समय आरोपी विजय ने गोली चलाई, उस वक्त राजेन्द्र की बेटी तन्नू घर के अंदर ही एक कमरे में थी, जिसकी वजह से उसकी जान बच गई। गोलियों की आवाज सुनकर जब वह बाहर आई तो मम्मी-पापा और दोनों भाई खून से लथपथ पड़े थे। वह अस्पताल में बिलखती रही। उसने अपने दादा के पास फोन करके यह दर्द की दास्तां बताई। पड़ोसियों के मुताबिक, राजेन्द्र और उसके छोटे भाई विजय के बीच कई दिनों से तनातनी चल रही थी। इसकी वजह प्रॉपर्टी विवाद बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और केस दर्ज कर लिया। आरोपी विजय अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
डीएसपी अरविंद दहिया ने बताया कि आरोपी विजय का पिछले कई दिनों से राजेंद्र के साथ जमीन जायदाद को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी की लाइसेंसी पिस्तौल को बरामद कर लिया है। वहीं विजय की गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है।
डीएसपी अरविंद दहिया ने बताया कि इस वारदात के पीछे क्या वजह है, इसकी जांच की जा रही है। अभी कुछ स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। दोनों भाईयो के परिवार के बीच काफी दिनों से झगड़ा है। किस वजह से यह तनातनी थी, इसका पता किया जा रहा है। परिवार की वसीयत को लेकर भी विवाद बताया जा रहा है। हमलावर की तलाश की जा रही है। यह परिवार मूल रूप से झज्जर के बहराना गांव का रहने वाला है।


