देश: देश मे इस समय देश मे हिन्दू मुस्लिम के बीच मतभेद जारी है। हर ओर से हिन्दू बनाम मुस्लिम के बीच हुए विवाद की खबरे सामने आ रही है। कोई हिन्दू नेता कभी मुस्लिम को लेकर खून खराबे की चेतावनी देता है। तो कभी कोई मुस्लिम नेता हिन्दू को लेकर खून खराबे की चेतावनी देता है। प्रशासन लगातार इन महाभारत को रोकने की कोशिश में लगा है लेकिन अचानक से आए हिन्दू मुस्लिम के ओर से भड़काऊ बयान इस घमासान में घी डाल देते हैं।
अब इसी कड़ी में सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का सम्भल की जामा मस्जिद को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने हिन्दू को इंगित करते हुए खून खराबे की बात की है उन्होंने कहा है कि अगर मस्जिद पर जल चढ़ा तो खून खराबा होगा और जल की जगह खून चढ़ेगा। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंगित करते हुए वह बोले आप किसी एक के प्रधानमंत्री नहीं है आप सबके प्रधानमंत्री है आपको सबके हित को ध्यान में रखना चाहिए।
जानकारी के लिए बता दें जब से रामनवमी और हुनमान जयंती के दिन निकली शोभायात्रा में दंगा हुआ है। तब से हिन्दू मुस्लिम के बीच मतभेद जारी है। वही दिल्ली के जहाँगीपुरी में उठी हिंसा की आग अभी ठंडी नहीं पड़ी है यहां पर हुनमान जयंती के दिन निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान आपसी हाँथपाई ने हिंसा का रूप धारण कर लिया और पथराव के साथ यहां आगजनी की घटना सामने आई।
