डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचो पर इतिहास रचा है। इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री कुछ ऐसा करने वाले हैं जो देश के इतिहास में पहली बार होगा। जो भारत मे आजतक नही हुआ। बता दें आज पीएम मोदी विशेष संबोधन करने वाले हैं।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी आज रात करीब 9.15 बजे नई दिल्ली के लाल किले में गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के समारोह पर देश को संबोधित करेंगे।
यह एक ऐतिहासिक अवसर होगा क्योंकि आज तक किसी ने भी सूर्यास्त के बाद देश को संबोधित नहीं किया है।
प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को 9.15 पर संबोधित करेंगे और एक स्मारक सिक्का तथा डाक टिकट भी जारी करेंगे।
PMO द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार द्वारा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से किया जा रहा है।
इस दो-दिवसीय (20 और 21 अप्रैल) कार्यक्रम के दौरान, देश के विभिन्न हिस्सों से रागी और बच्चे ‘शब्द कीर्तन’ में प्रतिभाग लेंगे।
बता दें कि गुरु तेग बहादुर के जीवन को दर्शाने वाला एक भव्य लाइट एंड साउंड शो भी होगा। यह कार्यक्रम नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर के उपदेशों को रेखांकित करने की ओर केंद्रित होगा।
प्रेस विज्ञप्ति में सरकार की ओर से कहा गया कि गुरु तेग बहादुर ने विश्व इतिहास में धर्म एवं मानवीय मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था। बता दें कि गुरु तेग बहादुर को मुगल शासक औरंगजेब के आदेश पर कश्मीरी पंडितों की धार्मिक स्वतंत्रता का समर्थन करने के लिए मार डाला गया था।
उनकी पुण्यतिथि 24 नवंबर हर साल शहीद दिवस के रूप में मनाई जाती है।
