बिजनेससरकारी मदद से करे प्याज का यह बिजनेस, कमाई होगी लाखो में

सरकारी मदद से करे प्याज का यह बिजनेस, कमाई होगी लाखो में

व्यापार: आज कल बढ़ती महंगाई ने सभी की कमर तोड़ रखी है। देश मे न सिर्फ पेट्रोल डीजल और सीएनजी के दामो में उछाल आया है बल्कि रोजाना इस्तेमाल होने वाली घरेलू चीजो के दाम भी इस समय आसमान छू रही है। सब्जियों में नींबू प्याज टमाटर दिन प्रतिदिन महंगा होता चला जा रहा है। इस सभी चीजों के बढ़ते दामो के बीच प्याज के पेस्ट बिजनेस में बढ़ोत्तरी हुई है। जहां सब्जियों में प्याज काट के डालने से अधिक लगता है वही जब लोग पेस्ट का इस्तेमाल करते हैं तो कम प्याज में उन्हें उसका स्वाद भी मिल जाता है और उनका खर्चा भी कम लगता। अपनी जेब मे पैसा बचाने के चलते इस महंगाई के दौर में प्याज के पेस्ट को बनाकर बेचने का बिजनेस तेजी से चल रहा है। मार्केट में लोग प्याज के पेस्ट की मांग कर रहे है। वही यह एक ऐसा बिजनेस है जिसको शुरू करके किसान अपने प्याज के अच्छे दाम बसूल सकता है और अपना कारोबार भी शुरू कर सकता है। यह कारोबार हर मध्यमवर्गीय परिवार के लिए कम बजट में बेहतर ऑप्शन साबित होगा और गांव के लोगो को इसे जरूर कर करना चाहिए।

कैसे शुरू करें प्याज के पेस्ट का कारोबार और कौन करेगा मदद:-

गांव को शहरों से जोड़ने और गांव के लोगों के लिए आय के सुचारू संसाधन स्थापित करने के उद्देश्य से खादी ग्रामोद्योग आयोग ने प्याज के इस कारोबार को अपना समर्थन दिया है। जब भी कोई प्याज के पेस्ट का व्यापार शुरू करेगा उसे चिंता करने की आवश्यकता नहीं है इसमे सरकार आपकी सहायता करेगी और प्रधानमंत्री मुदा लोन योजना के तहत करोबार कर्ता को लोन दिया जाएगा। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए लगभग 6 लाख की आवश्यकता पड़ेगी। इस व्यापार को शुरू करने के बाद 193 कुंतल प्याज का पेस्ट आप एक साल बेच सकते हैं। 1 कुंतल प्याज का पेस्ट बनाने में 3 हजार रुपए की लागत लगेगी। 
पेस्ट को बना कर मार्केट में बेचने तक मे तकरीबन 6- 7 लाख का खर्चा आता है लेकिन इसे बेचकर आप 10 लाख कमा सकते हैं। यानी 7 लाख लागत पर आप 3 लाख का लाभ उठा सकते हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories