डेस्क। चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सोमवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर तीन दिनों में दूसरी बार मुलाकात की। बता दें कि उनके पार्टी में शामिल होने की अटकलों के बीच शनिवार को किशोर ने गांधी से मुलाकात की थी, जिसमें उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर चर्चा की थी।
समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) के संस्थापक के आने वाले दिनों में कांग्रेस में शामिल होने की उम्मीद है। बैठक के दौरान किशोर ने यह भी सुझाव दिया कि कांग्रेस को 2024 के चुनावों के लिए 370 सीटों पर ध्यान देना चाहिए। एजेंसी ने मुताबिक, किशोर ने यह भी सुझाव दिया कि कांग्रेस को कुछ राज्य विधानसभा चुनावों में अकेले लड़ना चाहिए जहां वह मजबूत है या पिछले चुनावों में शीर्ष या दूसरे स्थान पर है।
प्रशांत किशोर ने कांग्रेस अध्यक्ष और उनके कुछ वरिष्ठ सहयोगियों को 2024 की चुनावी रणनीति के बारे में विस्तृत प्रस्तुति भी दी थी।
किशोर द्वारा प्रस्तुत योजना को कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में लोगों के एक छोटे समूह द्वारा देखा जाएगा, ”कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को कहा था। वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि समूह एक रिपोर्ट देगा और अंतिम निर्णय कुछ लोगो द्वारा लिया जाएगा।
