मुंबई: देश मे इस समय हिन्दू मुस्लिम के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। धर्म के नाम पर राजनीति उफना गई है। वही अब साम्प्रदायिक हिंसा और तनाव को देखते हुए मुंबई पुलिस एक्शन में दिखी है। मुंबई पुलिस में अब तक चार महीने में 12 हजार 800 सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट किए हैं।
यह ऐसे पोस्ट थे जो समाज के हिंसा फैला सकते थे। महाराष्ट्र पुलिस ने इस संदर्भ में कहा कि SID की टीम रोजाना 30 से 35 भड़काऊ पोस्ट डिलीट कर रही है। यह पोस्ट मुंबई में शांति बनाए रखने के उद्देश्य से हटाए जा रहे हैं। इन पोस्ट के माध्यम से महाराष्ट्र में हिंसा भड़काने की कोशिश की जा रही है लेकिन मुंबई पुलिस इसके खिलाफ सख्त एक्शन में दिख रही है। पुलिस ने ऐसे पोस्ट पर नजर रखने हेतु सोशल मीडिया लैब को।सक्रिय किया है।
