विदेश: रूस युकेन के मध्य आज युद्ध का 55 वां दिन है इस युद्ध ने सिर्फ रूस या युक्रेन में तबाही नहीं मचा रखी है बल्कि पूरे विश्व को चिंता में डाल दिया है। आय दिन रूस युक्रेन पर घातक हमला करते दिखाई दे रहा है। अब इस बीच ब्रिटेन ने दावा किया है कि आज रूस यूकेन पर परमाणु हमला कर सकता है।
ब्रिटेन के इस दावे ने सभी की चिंता को बढ़ा दिया है। क्योंकि यदि रूस युक्रेन पर परमाणु हमला करता है तो इसका प्रभाव सिर्फ युक्रेन पर नहीं पड़ेगा अपितु यह पूरे विश्व के लिए घातक संकेत है। वही यदि रूस ने युक्रेन के खिलाफ परमाणु बम का उपयोग किया तो युक्रेन एक ही झटके में खत्म हो जाएगा। वही इस हमले से युक्रेन के सभी पड़ोसी देश भी क्षतिग्रस्त होंगे।
जाने पहली बार कहाँ गिरा था परमाणु बम;-
सबसे पहले परमाणु बम का उपयोग करने वाला देश अमेरिका था। अमेरिका ने जापान के दो शहर हिरोशिमा और नागासाकी पर 6 और 9 अगस्त 1945 को हमला किया था। इस हमले के तीन दिन बाद अमेरिका ने हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराया। इस हमले में जापान के डेढ़ लाख लोगो की जान एक पल में चली गई। वही इस हमले में जो लोग बचे वह अपंग हो गए। जापान में कई दिनों तक काली बारिश हुई। जिसने पूरे देश को अपने अंदर समाहित कर लिया। जापन में गिरे परमाणु बम का प्रकोप दशकों तक दिखाई दिया। वही आज भी यहां बच्चे जब पैदा होते हैं तो उनमें इसका प्रकोप दिखाई देता है।
यह हमला अमेरिका में जापान पर तब किया जब 1939 में द्वितीय विश्वयुद्ध थमने को था लेकिन जापान अपना हमला नहीं रोक रहा था। जपान की इस हरकत पर अमेरिका ने सख्त रुख अपनाया और उसके दो शहरों पर परमाणु बम गिरा दिए।