Politics| राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता माजिद मोइन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में जो बात है वह विपक्ष के नेताओं में नहीं है।
उन्होंने लिखा है कि नरेंद्र मोदी लोगो के मत को जीतने की शक्ति रखते हैं। उन्हें सबसे प्रिय नेता के रूप में चुना गया है। उनमें कुछ बेहतरीन काम है जो शायद विपक्ष ने नहीं कर पाए हैं। इनकी इस टिप्पणी ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। बता दें इनकी यह टिप्पणी तब आई है जब एनसीपी के नेता नवाब मालिक की गिरफ्तारी हुई है।
मोदी की इस तारीफ के पीछे माजिद मोइन का क्या उद्देश्य है यह तो अभी तक कोई नहीं भांप पाया है। लेकिन यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस ट्वीट के कुछ राजनीतिक लाभ हो सकते हैं।