राष्ट्रीयOLA स्कूटर में धमाके के साथ लगी भयंकर आग, सामने आया VIDEO देखकर...

OLA स्कूटर में धमाके के साथ लगी भयंकर आग, सामने आया VIDEO देखकर डरे लोग

पुणे: इस 15 सेकेंड के वीडियो में एक ओला एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर सड़क किनारे खड़ा नजर आ रहा है, जिसमें धुंआ और आग की लपटें उठ रही हैं। खबर के अनुसार, यह पुणे रजिस्टर्ड Ola S1 प्रो स्कूटर है। पहले स्कूटर से धुआं निकलता है तथा फिर विस्फोट के साथ तेजी से आग स्कूटर को अपनी चपेट में ले लेती है।

OLA के स्कूटर भारतीय बाजार में जमकर तहलका मचा रहे हैं। लोग बेसब्री से ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अबतक कंपनी को रिकॉर्ड बुकिंग प्राप्त हो चुकी है। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो सुरक्षा को लेकर प्रश्न खड़े करते हैं।  दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसमें नजर आ रहा है कि एक OLA स्कूटर में अचानक आग लग जाती है , आग की लपटों से पहले एक विस्फोट की भी आवाज आती है।  तथा वह धू-धू कर जलने लग जाता है।

वही इस वीडियो को सामने आने के बाद ओला का भी बयान आया है। कंपनी ने कहा कि स्कूटर ऑनर से उनकी चर्चा हो चुकी है तथा वो पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। कंपनी ने अपने बयान में बताया कि उसे पुणे में ओला के एक स्कूटर में आग लगने की खबर प्राप्त हुई है, जिसके बाद कारणों की तहकीकात की जा रही है तथा जल्द की खबर सार्वजनिक की जाएगी।

इस घटना के बाद OLA ने बताया कि वाहन की सुरक्षा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है, तथा स्कूटर में अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट्स उपयोग किए जाते हैं। हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है तथा सही परिणाम तक पहुंचने का निर्णय लिया है। 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories