खेलआईपीएल में जब धोनी ने किया था धुँआदार प्रदर्शन

आईपीएल में जब धोनी ने किया था धुँआदार प्रदर्शन

आईपीएल| आईपीएल 2022 का आज से आगाज हो रहा है। आज आईपीएल पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के मध्य होगा। दोनो ही टीम आईपीएल में हमेशा से बेहतरीन प्रदर्शन करते आ रही है। लेकिन अगर हम चेन्नई सुपरकिंग्स की बात करें तो इस टीम में माही यानी मेहन्द्र सिंह धोनी के धुँआदार प्रदर्शन की हर ओर चर्चाएं रहती है। इनके छक्के और चौके लोगो को हमेशा ही याद रहते हैं। 

जाने आईपीएल में धोनी का धुँआदार प्रदर्शन:-

आईपीएल में अब तक धोनी ने 220 मुकाबले खेले हैं और अपने इस मैच के दौरान 47646 रन बनाए है। धोनी ने अब तक आईपीएल के कोई भी शतक नहीं लगाया है लेकिन इनके अर्धशतक की हर ओर बाते होती है। इन्होंने आईपीएल में अब तक 23 अर्धशतक लगाए हैं। इन्हें बेस्ट फिनिशर के रूप में जाना जाता है। जब भी लगता है कि आईपीएल में मैच अब चेन्नई सुपरकिंग्स के हाँथ से मैच निकल गया है तो धोनी टीम को जीत का स्वाद चखाते नजर आए हैं। उन्होंने आईपीएल में 39.55 के एवरेज और 135.83 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। 
इतना ही नही इन्होंने अपने आईपीएल मैच के दौरान 219 छक्के और 325 चौके लगाए हैं। धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट का हर कोई दीवाना है। 

धोनी ने छोड़ी 2022 आईपीएल की कप्तानी:- 

धोनी ने आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी छोड़ दी है और इस बार चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान रविन्द्र जडेजा के हाँथो में सौंपी गई है। वही जब धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान थे तो चेन्नई ने 4 बार आईपीएल फाइनल का खिताब अपने नाम किया और 8 बार इनके नेतृत्व में रहकर फाइनल में पहुंची है। वही 11 बार चेन्नई सुपरकिंग्स ने प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories