मनोरंजन‘शेप ऑफ यू’ में शहनाज़ गिल ने साझा की अपनी वेट लॉस...

‘शेप ऑफ यू’ में शहनाज़ गिल ने साझा की अपनी वेट लॉस जर्नी

डेस्क। शिल्पा शेट्टी के पॉपुलर टॉक शो ‘शेप ऑफ यू’ का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी शहनाज गिल के साथ गप्पें मारती दिखाई पड़ रही हैं। 

वीडियो में शिल्पा शेट्टी को सॉन्ग ‘साड्डा कुत्ता’ पर डांस करते देखा जा सकता है और वहीं शहनाज वजन कम करने के अपने सफर के बारे में बात करती नज़र आ ररही हैं।

शिल्पा शेट्टी और शहनाज गिल दोनों ही बॉलीवुड की स्लिम फ़िल्म एक्ट्रेसेज में से एक हैं। दोनों ने ही इस प्रोमो वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

इस वायरल वीडियो की शुरुआत में ही शहनाज गिल एक बैग को ढोलक बनाकर उसे बजातीं नजर आती हैं और शिल्पा शेट्टी साड्डा कुत्ता सॉन्ग पर ठुमके लगाती दिखती हैं।

 इसके बाद शहनाज गिल अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बताती हैं। वीडियो में दोनो ही अभिनेत्रियों को जमकर एन्जॉय करते देखा जा सकता है। इस बातचीत की एक बात भी काफी पॉइंट आउट की जा रही है जब शहनाज़ बोलती हैं कि, अब तो मुझे भी शिल्पा शेट्टी बनना ही है।

 इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘ये कोई बोरिंग दिन नहीं था, और वहां कोई भी बोरिंग लोग नहीं थे।’ शिल्पा ने हंसने वाले इमोजी बनाते हुए लिखा- #PintolaShapeOfYou का तीसरा एपिसोड जारी कर दिया गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories