राष्ट्रीयक्या अब प्रशांत किशोर लगाएंगे कॉंग्रेस की नैया पार?

क्या अब प्रशांत किशोर लगाएंगे कॉंग्रेस की नैया पार?

डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के कुछ समय बाद ही प्रशांत किशोर ने राजनीति से सन्यास ले लिया था। उन्होंने कहा था कि वह चुनावी रणनीतिकार के रूप में अब आगे किसी भी दल के लिए काम नहीं करेंगे। लेकिन अब अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि कांग्रेस पार्टी के साथ उनकी बातचीत जारी है। 

राजनीति से सन्यास लेने के बाद भी कांग्रेस की डूबती हुई नैय्या को बचाने के लिए वह पहले गुजरात और फिर 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए काम कर सकते हैं। 

यह कयास इसलिए लगाया जा रहा क्योंकि उन्होंने बीते दिनों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। कांग्रेस के दो नेताओं ने इस मुलाकात पर हामी भी भरी है। 

हालांकि, प्रशांत के साथ बैठक पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नही किया गया है। प्रशांत किशोर के साथ यह बैठक पार्टी के चुनावी रणनीतिकार सुनील कनुगोलू के साथ मुलाकात के एक दिन बाद हुई थी। 

दोनों नेताओं ने कहा कि प्रशांत किशोर की मुलाकात उनके गुजरात अभियान पर कांग्रेस पार्टी के साथ काम करने के बारे में थी। आपको बता दें कि यहां दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

इस कड़ी में एक और बयान काफी चर्चा में हैं। जहां एक ओर पार्टी के गुप्त सूत्र आगमी गुजरात चुनावों में प्रशांत को बागड़ोर सौंपने की बात को स्पष्ट कर रहें हैं। वहीं गुजरात में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने कहा, “हमने प्रशांत किशोर के बारे में कुछ नहीं सुना है।”

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories