डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक से पहले सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व का समर्थन करते हुए रविवार को कहा कि राहुल गांधी अकेले ऐसे नेता हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरे दमखम से मुकाबला कर कर रहे हैं।
गहलोत ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि राजनीति में कई तरह की परिस्थिति बन जाती है, उससे घबराना नहीं चाहिए। हम लोगों ने लंबे समय से देखा है, उतार-चढ़ाव तो आते ही रहते हैं, यही भारतीय जनता पार्टी जो आज सत्ता में है, उसे कभी संसद में सिर्फ 2 सीटे ही मिली थी। इसलिए चुनाव में हार-जीत तो होती ही रहती है।
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनना चाहिए। सीएम ने कहा कि पिछले 3 दशकों से गांधी परिवार से कोई भी व्यक्ति पीएम नहीं बना। यह समझना महत्वपूर्ण है। गांधी परिवार कांग्रेस की एकता के लिए भी महत्वपूर्ण है। सीएम ने कहा कि पांच राज्यों में कांग्रेस को मिली हार से घबराना नहीं चाहिए। राजनीतिक जीवन में उतार-चढ़ाव तो आते रहते हैं।
