राष्ट्रीयप्रवर्तन निदेशालय ने जब्त की दो भाइयों की करोड़ों की संम्पत्ति, चलाते...

प्रवर्तन निदेशालय ने जब्त की दो भाइयों की करोड़ों की संम्पत्ति, चलाते थे अवैध कम्पनी

Delhi| दो भाइयों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने 5 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति को जब्त किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने यह कार्यवाही नियमों और कानूनों का उल्लंघन कर फर्जी कंपनी बनाकर हांगकांग से सम्पत्ति बनाने के जुर्म में दो भाई सुमित अग्रवाल व सचिन अग्रवाल के खिलाफ सख्त कार्यवाही की है। प्रवर्तन निदेशालय ने इन दोनों के पास से दो करोड़ की नगदी बरामद की है।

प्रवर्तन निदेशालय ने कहा, मुंबई में रहने वाले सुमित अग्रवाल व दिल्ली में रहने वाले इनके भाई सचिन अग्रवाल के खिलाफ फेमा के तहत कार्यवाही की गई थीं। इनपर यह आरोप लगा था कि इन्होंने फर्जी कम्पनी दिखाकर हांगकांग में एक्सपोर्ट इंपोर्ट सम्पत्ति बनाई है। आरोप यह भी है कि यह इस कम्पनी के माध्यम से तकरीबन 20 करोड़ रुपये हांगकांग ले गए हैं। 
बता दें इस मामले के सन्दर्भ में पर्वतन निदेशालय ने दोनों भाइयों के ठिकाने पर नवंबर 2021 को छापेमारी की थी। यह छापेमारी मुख्यतः मुंबई राजस्थान दिल्ली चेन्नई और केरल में हुई थी। अब इस मामले में यह खुलासा हुआ है कि यह दोनो हांगकांग में बेईमानी से कम्पनी चला रहे थे। इन्होंने फेमा के नियमों का उल्लंघन किया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

Related Articles

Popular Categories