viral newsअंतिम संस्कार के लिए ‘ताबूत’ के विज्ञापन में भी न्यूड मॉडल, विज्ञापन पर जमकर बवाल

अंतिम संस्कार के लिए ‘ताबूत’ के विज्ञापन में भी न्यूड मॉडल, विज्ञापन पर जमकर बवाल

रूस की एक मॉर्चरी सर्विस (Mortuary Service) देने वाली कंपनी के विज्ञापन पर जमकर बवाल  हो गया है. कंपनी के एक विज्ञापन में ताबूत के साथ बिकिनी पहने कई महिलाओं को बताया गया है. कुछ महिलाएं ताबूत पर लेटी भी दिखाई दे रही है. वहीं, विज्ञापन में कुछ महिलाओं को बिना कपड़ों के भी दिखाया गया.

जैसे ही ये विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हुआ, यूजर्स ने मॉस्को स्थित इस होरोनिम अंडरटेकर्स  कंपनी को ट्रोल करना शुरू भी शुरू कर दिया है. कंपनी ने हाल ही में अपने Instagram और Tik Tok अकाउंट पर 42 सेकेंड के विज्ञापन का वीडियो साझा कर दिया गया था. कई लोगों ने इस पर सवाल पूछे हैं कि क्या मातम में भी सेक्स बिक रहा है? वीडियो में बिकिनी पहने कई मॉडल्स ताबूत के साथ खड़े होकर पोज देती हुई नज़र आ रही है. मॉडल्स (Models) ताबूत के ऊपर आपत्तिजनक स्थिति में लेटे हुए भी दिखाई दे रहीं है. इस विज्ञापन के जरिए कंपनी अपनी Funeral Services को प्रमोट करने का काम कर रही थी. 

विज्ञापन के वीडियो को क्रमशः 21 और 22 जनवरी को पोस्ट किए जाने के उपरांत से टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर हजारों बार देखा जा चुका है. विज्ञापन के माध्यम से कंपनी ने कहा है कि उसके पास प्रशिक्षित एजेंट्स हैं, जो अंतिम संस्कार (Funeral) की पूरी प्रक्रिया को ऑर्गनाइज करने का काम भी करते है.

इस विज्ञापन के वीडियो के वायरल होने बाद सोशल मीडिया पर कंपनी की निंदा की जा रही है.  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि कंपनी वालों का ‘दिमाग खराब’ हो गया है. जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा कि लोग अपनी सीमा भूल चुके हैं. वहीं एक और यूजर ने लिखा- ऐसे दुख के समय और निजी पलों के विज्ञापन के लिए हमें न्यूड महिलाओं की क्या जरूरत है? अधिकांश यूजर्स ने इस विज्ञापन को आपत्तिजनक विज्ञापन बताया है.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories