राष्ट्रीयNasal Vaccine Trial : नेज़ल वैक्सीन ट्रायल की भारत-बायोटेक को मिली मंजूरी,...

Nasal Vaccine Trial : नेज़ल वैक्सीन ट्रायल की भारत-बायोटेक को मिली मंजूरी, बूस्टर डोज के तौर पर होगा इस्तेमाल

नई दिल्ली. ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने भारत बायोटेक की नेज़ल वैक्सीन को ट्रायल की मंजूरी दे दी है. इस वैक्सीन का इस्तेमाल बूस्टर डोज़ के तौर पर किया जाएगा. फिलहाल इसका ट्रायल 900 लोगों पर किया जाएगा.ये इस वैक्सीन की तीसरे डोज़ का ट्रायल होगा. कंपनी ने करीब 3 हफ्ते पहले DCGI की सबजेक्ट एक्सपर्ट कमेटी को ट्रायल के लिए डेटा भेजा था. कहा जा रहा है कि नाक के जरिए दी जाने वाली इस वैक्सीन से ओमिक्रॉन के खिलाफ बचाव में लोगों को मदद मिलेगी.

कहा जा रहा है कि भारत बायोटेक ने उसकी नेज़ल वैक्सीन को बूस्टर डोज के तौर पर इस्तेमाल करने का प्रस्ताव दिया है. ये बूस्टर डोज उन्हें दिया जाएगा जिन्होंने पहले कोविशील्ड या फिर कोवैक्सीन की वैक्सीन ले रखी है. बता दें कि भारत में इसी महीने से फ्रंटलाइन में काम करने वाले लोगों को कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज़ दी जा रहा है.

भारत बायोटेक ने अपनी नेजल वैक्सीन BBV154 को पहले से वैक्सीनेटेड लोगों में बूस्टर डोज के तौर पर इस्तेमाल करने का प्रस्ताव दिया है. वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल ऐसे लोगों पर किया जाएगा जिन्होंने पहले से कोविशील्ड या कोवैक्सीन ले रखी है. कहा जा रहा है कि नेज़ल वैक्सीन आम वैक्सीन के मुकाबले काफी असरदार है. डॉक्टरों के मुताबिक वैक्सीन जब नाक से दी जाएगी, तो सबसे पहले नाक में एंटीबॉडीज बनेंगी. इससे वायरस का सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा. नतीजा यह होगा कि वायरस नेजल वैक्सीन लेने वालों के फेफड़ों तक नहीं पहुंच पाएगा.

पिछले दिनों वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की चीफ साइंटिस्ट डॉ सौम्या विश्वनाथन ने भी नेज़ल वैक्सीन के इस्तेमाल पर ज़ोर दिया था. डॉ सौम्या का कहना है, इस तरह की वैक्सीन का ये फायदा होगा कि इसको लेने के लिए आपको लंबे प्रोसेस से नहीं गुजरना होगा. इसे खुद इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको वैक्सीन लेने जैसा लंबा प्रोसेस भी नहीं करना होगा और ना ही इससे आपको इंजेक्शन वाला दर्द होगा.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories