मनोरंजनShweta Tiwari Controversial statement : श्वेता तिवारी ने कहा- ‘मेरी ब्रा का...

Shweta Tiwari Controversial statement : श्वेता तिवारी ने कहा- ‘मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं’…! विवादों में घिर गई Shweta Tiwari

भोपाल. टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के विवादित बयान के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. वेब  सीरीज की अनाउंसमेंट को लेकर भोपाल आईं श्वेता तिवारी अपने बयान को लेकर फस गई हैं. वेब सीरीज की अनाउंसमेंट के दौरान श्वेता तिवारी ने कहा- मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं. हालांकि श्वेता तिवारी ने यह बात कुछ मजाकिया अंदाज में कही, लेकिन अपने इस बयान को लेकर अब श्वेता तिवारी विवादों में घिर गई हैं. प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूरे मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नर से जांच रिपोर्ट मांग ली है.

गौरतलब है कि फैशन से जुड़ी वेब सीरीज के अनाउंसमेंट के लिए स्टारकास्ट प्रोडक्शन टीम के साथ भोपाल आई थी. श्वेता तिवारी ने डिस्कशन के दौरान मजाकिया अंदाज में कह दिया कि मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं. इस पूरे मामले को लेकर अब प्रदेश सरकार एक्शन में आ गई है.

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूरे मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नर से जांच रिपोर्ट मांग ली है. मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ऐक्ट्रेस श्वेता तिवारी के बयान को उन्होंने देखा और सुना है. उनका बयान आपत्तिजनक और निंदनीय है. पूरे मामले में भोपाल कमिश्नर को तथ्यों की जांच करने के निर्देश जारी किए हैं.

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जांच इस पहलू पर होगी कि किस आधार पर श्वेता तिवारी ने इस तरीके का बयान दिया. उसके पीछे क्या मंशा थी. गृह मंत्री ने साफ कहा है कि 24 घंटे के अंदर भोपाल कमिश्नर तथ्यों की जांच कर रिपोर्ट उनको देंगे. उसके बाद श्वेता तिवारी पर कार्रवाई को लेकर कोई फैसला लिया जाएगा. दरअसल अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली श्वेता तिवारी अब फैशन की एक वेब सीरीज में नए अंदाज में दिखने वाली हैं. बताया जा रहा है कि वे इस सीरीज में मुख्य भूमिका में होंगी. उसकी शूटिंग भोपाल उसके आसपास के इलाकों में होनी है और इसी को लेकर ये प्रेस कॉन्फ्रेंस थी. इसे लेकर अब सियासत गर्म हो गई है.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories