राष्ट्रीयRRB-NTPC Protest : खान सर पर दर्ज हुआ FIR, हो गए अंडरग्राउंड, मोबाइल भी स्विच...

RRB-NTPC Protest : खान सर पर दर्ज हुआ FIR, हो गए अंडरग्राउंड, मोबाइल भी स्विच ऑफ

पटना. रेलवे ग्रुप डी परीक्षा को लेकर हुए हंगामे और बवाल के बाद एफआईआर दर्ज होते ही पटना के चर्चित खान सर अंडरग्राउंड हो गए हैं. उन्होंने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया है. सूत्रों की मानें तो वे अधिवक्ताओं से सलाह-मशवरा कर रहे हैं. वे समझ रहे हैं कि किन धाराओं के तहत दर्ज की गई है प्राथामिकी और इसके क्या नतीजे हो सकते हैं. इन चीजों को समझने के बाद वे न्यायालय में अपील कर सकते हैं.

बता दें कि बिहार में आरआरबी की एनटीपीसी परीक्षा के रिजल्ट को लेकर हो रहा हंगामा-प्रदर्शन हो रहा है. इस मामले में पटना के पत्रकार नगर थाने में चर्चित कोचिंग संचालक और यूट्यूबर खान सर समेत विभिन्न तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले शिक्षकों पर केस दर्ज किया गया है. भड़काऊ भाषण देने और छात्रों को भड़काने के आरोप में खान सर के अलावा दूसरे शिक्षकों पर भी केस दर्ज किया गया है. 24 जनवरी को राजधानी पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर हंगामा करते हुए छात्रों के पकड़े जाने के बाद उनके बयान पर खान सर समेत दूसरे शिक्षकों और 300 से 400 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

वैसे बुधवार की शाम को खान सर ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि मंगलवार की रात से पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को लगातार समझाने बुझाने में लगे हैं. खान सर ने दावा किया कि छात्रों का प्रदर्शन पटना में बंद हो गया है. खान सर ने गया और जहानाबाद में छात्रों का विरोध जारी रहने को गलत बताया था. खान सर ने कहा कि जहां-जहां छात्र उपद्रव कर रहे हैं, वहां के शिक्षकों को आगे आकर ऐसे छात्रों को समझाने बुझाने की कोशिश करनी चाहिए. खान सर ने माना कि पटना से हर स्टूडेंट से संवाद स्थापित नहीं किया जा सकता और न ही उन्हें कंट्रोल में लाया जा सकता है.

खान सर ने यह भी कहा कि पूरी की पूरी गलती आरआरबी की है. एनटीपीसी के छात्र अपने लिए कुछ बेहतर होने का इंतजार कर रहे थे. तभी 40 घंटे पहले ग्रुप डी के छात्रों के लिए डबल एग्जाम लेने का फैसला ले लिया गया. खान सर की मानें, तो मामला आगे नहीं बढ़ता अगर छात्रों में भी कोई उनका एक नेता होता जो पूरे आंदोलन का नेतृत्व करता. इस प्रदर्शन में छात्रों का कोई लीडर नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. खान सर के मुताबिक, स्टूडेंट्स की मांग रेलवे को पहले ही मांग लेनी चाहिए थी.खान सर ने कहा कि उनका एक वीडियो वायरल किया गया है, जिसमें गर्मी के दिनों में वह शर्ट पहन कर दूसरे मुद्दे पर बोल रहे हैं लेकिन उसे रेलवे के आंदोलन से जोड़ कर दिखाया जा रहा है, जो गलत है . खान सर ने कहा कि पुलिस को सारे वीडियो की सत्यता की परख करते हुए ही किसी तरह की कार्रवाई करनी चाहिए.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories