राष्ट्रीयपैगंबर के ‘अपमान’ से खफा राष्ट्रपति ने कहा- पॉप स्टार सेजेन अक्सू की...

पैगंबर के ‘अपमान’ से खफा राष्ट्रपति ने कहा- पॉप स्टार सेजेन अक्सू की जीभ काट दूंगा !

इस्तांबुल: तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन (Recep Tayyip Erdogan) अपने उस बयान को लेकर घिर गए हैं, जिसमें उन्होंने पैगंबर का अपमान करने पर जीभ काटने की बात कही है. दरअसल, देश की पॉप आइकन सेजेन अक्सू (

) पर आरोप है कि उन्होंने अपने गाने में पैगंबर का अपमान किया है. उनकी आलोचना करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि इस्लामी शिक्षाओं के अनुसार, पैगंबर आदम का अपमान करने वाले किसी भी व्यक्ति की जीभ काटना उनका कर्तव्य है. जो लोग उनका आदर नहीं करेंगे, उन्हें उनकी सही जगह दिखाई जाएगी.

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन (Recep Tayyip Erdogan) का कहना है कि सेजेन अक्सू ने अपने गाने के माध्यम से इस्लाम के पवित्र मूल्यों का अपमान किया है. Ahval News की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 67 वर्षीय अक्सू को सरकार समर्थित लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है. विरोध 2017 के उनके एक गाने को लेकर है, जिसके लिरिक्स में आदम और ईव का जिक्र है. अक्सू पर आरोप है कि उन्होंने गाने के माध्यम से इस पवित्र जोड़े का अपमान किया है और उन्हें अज्ञानी बताया है.

 राष्ट्रपति एर्दोगन के रुख पर मुख्य विपक्षी पार्टी रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी के नेता केमल किलिकडारोग्लू ने कहा कि अक्सू पर हमला करके एर्दोगन इसे एक राष्ट्रीय एजेंडा बना रहे हैं, क्योंकि अब वो लाचार महसूस कर रहे हैं. उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा, ‘तुर्की के राष्ट्रपति का ये कहना कि वो कलाकार की जीभ काट देंगे बताता है कि वो एक ऐसा एजेंडा सेट करने की कोशिश कर रहे हैं जिससे वो गायब थे’. बता दें कि अक्सू पर एक क्रिमिनल केस दर्ज किया गया है. इसके बाद से ही इस्तांबुल स्थित उनके घर के सामने विरोध प्रदर्शन जारी हैं. 

विपक्षी गुड पार्टी के नेता मेराल एक्सनेर ने रविवार को कहा कि राष्ट्रपति अपने विरोधियों को डराने और चुप कराने के लिए अक्सू का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसी बीच पॉप आर्टिस्ट अक्सू ने एक और गाना निकाला है, जिसके माध्यम से उन्होंने एर्दोगन पर जमकर हमला बोला है. अपने एक फेसबुक पोस्ट में गाने की लिरिक्स शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘तुम मुझे मार नहीं सकते. मेरे पास एक आवाज है, एक साज है और शब्द हैं. मैं सब में हूं. आखिरकार मैं 47 वर्षों से लिख रही हूं और आगे भी लिखती रहूंगी.’

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories