मनोरंजनप्रियंका चोपड़ा ने लिया सरोगेसी का सहारा, माँ बन गईं, इंस्टा पर...

प्रियंका चोपड़ा ने लिया सरोगेसी का सहारा, माँ बन गईं, इंस्टा पर शेयर की खुशी !

प्रियंका बॉलीवुड की दूसरी एक्ट्रेस हैं, जो पिछले तीन महीने में सरोगेसी के जरिए माँ बनी हैं। इससे पहले 17 नवंबर 2021 को प्रीति जिंटा भी सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की माँ बनी थीं। बता दें कि बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रेटी हैं, जो सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने हैं।बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा माँ बन गई हैं। प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने शुक्रवार (21 जनवरी 2022) देर रात सोशल मीडिया पर वेलकम बेबी का मैसेज शेयर कर इसकी जानकारी दी।

शादी के 3 साल बाद सरोगेसी के जरिए माँ बनी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा:  “हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मान के साथ कहना चाहते हैं कि इस खास मौके पर आप हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखें, क्योंकि हम अपने परिवार पर फो​कस करना चाहते हैं। धन्यवाद।” 

इस पोस्ट के अंत में प्रियंका चोपड़ा ने एक हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। हालाँकि, अभी तक यह नहीं बताया गया है कि सरोगेसी के जरिए उनके घर कोई बेटा आया है या बेटी।

नेटिजन्स बॉलीवुड स्टार्स प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। पोस्ट पर कमेंट करते हुए हुमा कुरैशी ने ​लिखा, “ये अद्भुत है! प्रियंका बधाई।” वहीं पूजा हेगड़े ने लिखा, “बधाई हो, आप सभी को ढेर सारा प्यार।”

‘द जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट’ शो के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने बेबी प्लानिंग को लेकर कहा था कि वो अकेले ऐसे कपल हैं, जिनके अभी तक बच्चे नहीं हुए हैं। प्रियंका ने उसी शो में यह बताया था कि वो निक जोनास के साथ बेबी प्लान कर रही हैं।

शाहरुख खान के बेटे अबराम का जन्म भी 2013 में सरोगेसी के जरिए हुआ था। आमिर खान के घर दिसंबर 2011 में सेरोगेसी के जरिए बेटे आजाद खान का जन्म हुआ था। सोहेल खान, करण जौहर, तुषार कपूर, एकता कपूर, शिल्पा शेट्टी के अलावा मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह वर्ष 2017 में सरोगेसी के जरिए दो बेटों कृषांग और रयान के माता पिता बने थे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories