राष्ट्रीयबीजेपी को बड़ा झटका ! गोवा के पूर्व सीएम लक्ष्मीकांत पारसेकर आज...

बीजेपी को बड़ा झटका ! गोवा के पूर्व सीएम लक्ष्मीकांत पारसेकर आज बीजेपी से दे देंगे इस्तीफा

नई दिल्ली.  लक्ष्मीकांत पारसेकर पिछले कुछ समय बीजेपी से नाराज चल रहे हैं और उनकी नाराजगी तब और बढ़ गई जब उनकी सीट मंडरेम (Mandrem) से दयानंद सोपते को इस बार बीजेपी ने टिकट दे दिया. पारसेकर मंडरेम से 2017 में भी चुनाव लड़े थे,  लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार दयानंद सोपते (Dayanand Sopte) से उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा. सोपते 2019 में अपना पाला बदलकर भाजपा में शामिल हो गए थे. आज लक्ष्मीकांत पारसेकर  पार्टी से इस्तीफा (Resign) दे देंगे.

उन्होंने खुद इसकी घोषणा करते हुए कहा है कि मैं आज शाम बीजेपी (BJP) से औपचारिक तरीके से इस्तीफा दे दूंगा. 65 वर्षीय नेता पारसेकर ने बातचीत में कहा कि वह पार्टी में नहीं रहना चाहते हैं और आज शाम तक अपना त्यागपत्र औपचारिक रूप से सौंप देंगे. पारसेकर फिलहाल आगामी गोवा चुनाव के लिए भाजपा की घोषणा-पत्र समिति के प्रमुख हैं और पार्टी की कोर समिति के भी सदस्य हैं. भाजपा ने मंडरेम विधानसभा सीट के लिए मौजूदा विधायक दयानंद सोपते को टिकट दिया है.

इस सीट का पारसेकर ने 2002 से 2017 के बीच प्रतिनिधित्व किया था. पारसेकर ने कहा, फिलहाल, मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है. मैं आगे क्या करूंगा, इसका फैसला बाद में होगा. सूत्रों के मुताबिक पारसेकर के निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की संभावना है.

पूर्व सीएम ने कहा कि सोपते मंडरेम में मूल भाजपा कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिससे उनके भीतर व्यापक असंतोष है. पारसेकर 2014 से 2017 के बीच गोवा के मुख्यमंत्री थे. उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद राज्य का मुख्यमंत्री चुना गया था.

भाजपा ने 14 फरवरी के गोवा विधानसभा चुनाव के लिए 34 प्रत्याशियों की पहली सूची की घोषणा कर दी है. राज्य में विधानसभा की 40 सीटें हैं. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को सैंकलिम से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि उप मुख्‍यमंत्री मनोहर अजगांवकर को मडगांव से टिकट दिया गया है. पार्टी ने छह विधायकों के टिकट काटे हैं.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories