राष्ट्रीय​​​​​​​UP Chunav: भाजपा परिवार का हिस्‍सा हुए ये दल और संगठन, मजबूत हुआ...

​​​​​​​UP Chunav: भाजपा परिवार का हिस्‍सा हुए ये दल और संगठन, मजबूत हुआ भाजपा का कुनबा

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Elections 2022) से पहले भाजपा ने अपना कुनबा और बढ़ा कर लिया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लखनऊ कार्यालय पर यूपी के दिवंगत मुख्‍यमंत्री कल्याण सिंह की राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी की यूपी इकाई के साथ एक अन्‍य राष्ट्रीय समतावादी पार्टी का विलय हो गया है. इसके अलावा पांंच अन्‍य दलों और संगठनों ने भाजपा को यूपी चुनाव में समर्थन देने का ऐलान किया है.

इस दौरान राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी के यूपी प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. एनपी सिंह ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मीकांत वाजपेयी को विलय पत्र सौंपा. वहीं, राष्ट्रीय समतावादी पार्टी की तरफ से पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव गोपाल निषाद ने विलय पत्र सौंपकर भाजपा के साथ काम करने का संकल्‍प लिया है.

बता दें कि राष्ट्रीय समतावादी पार्टी का पूर्वांचल में खास दबदबा है. यह पूर्वांचल के 25 जिलों में प्रभावशाली है. इसी वजह से भाजपा ने उसे अपने साथ लिया है. दरअसल पूर्वांचल में दबदबा रखने वाले ओमप्रकाश राजभर इस वक्‍त सपा के साथ हैं, लिहाजा भाजपा ने खुद को मजबूत करने के लिए निषाद पार्टी के अलावा राष्ट्रीय समतावादी पार्टी को अपने पाले में खींच लिया है.

इसके अलावा मानवतावादी समाज पार्टी, किसान शक्ति जनतंत्रिक पार्टी, राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ और हिंदू युवा वाहिनी भारत की यूपी इकाई समेत अन्‍य कई संगठनों और दलों ने भाजपा को विधानसभा चुनाव में बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान किया है.

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories