राष्ट्रीय‘Naam Likhwao’ ‘300 यूनिट मुफ्त पाओ, कैंपेन बना सपा के गले की हड्डी,...

‘Naam Likhwao’ ‘300 यूनिट मुफ्त पाओ, कैंपेन बना सपा के गले की हड्डी, चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के खिलाफ चुनाव आयोग (Election commission) में शिकायत की गई है. 300 यूनिट फ़्री बिजली के लिए ‘नाम लिखाओ अभियान’ पर आपत्ति दर्ज कराई गई है. आयोग में तहत बताया गया है कि इस कैंपेन (Campaign) के तहत वोट के लिए लालच/रिश्वत दी जा रही है.

शिकायत में कहा गया यह आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है. इलाहाबाद हाइकोर्ट के एडवोकेट अमित जायसवाल ने भारत निर्वाचन आयोग को लिखित में शिकायत दी है. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने 300 यूनिट तक बिजली फ्री देने का वादा किया है.

अन्न हाथ में लेकर भारतीय जनता पार्टी को हराने और हटाने का संकल्प लेने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी का एक और बड़ा अभियान शुरू किया था. समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में उन्होंने प्रदेश के सभी लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री देने के अभियान को बुधवार से शुरू करने का ऐलान किया था. इसी अभियान के खिलाफ सपा के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की गई है. 

अखिलेश यादव ने बिजली बिल पर छूट के लिए जो खास कैंपेन शुरू किया है, उसका नाम ‘300 यूनिट मुफ्त पाओ, नाम लिखाओ, छूट न जाओ’ है. समाजवादी पार्टी का ये कैंपन बुधवार को शुरू हुआ. अखिलेश के मुताबिक, इस अभियान के तहत लोग अपना नाम लिखवाएंगे और सपा सरकार बनने के बाद इन लोगों को मुफ्त बिजली दी जाएगी. सपा मुखिया के मुताबिक सपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से फॉर्म भरवाएंगे.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories