viral newsजब भाई नोटों से भरे 2 बोरे लेकर पहुंचे शादी में बहन...

जब भाई नोटों से भरे 2 बोरे लेकर पहुंचे शादी में बहन के ससुराल, नोटों को गिनने में लगे 3 घंटे !

नागौर. अनूठे मायरे यानी भात (Mayra) के लिए प्रसिद्ध राजस्थान के नागौर जिले (Nagaur District)  में एक बार फिर विशेष मायरा भरा गया है. इस मायरे की हर तरफ चर्चा हो रही है. नागौर जिले में किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले 3 भाई अपने भांजे की शादी में दो बोरे नोट लेकर पहुंचे. इस अनूठे मायरे के लिए किसान परिवार ढाई साल से पैसा इकट्‌ठा कर रहा था. रविवार रात को उसने मायरे में टोकरी (खारी) में 10-10 रुपये के नोटों को रखा गया. मायरे में कुल सवा छह लाख रुपए भरे गए. यहां बोरों में भरकर लाये गये रुपये गिनने में पंचों को 3 घंटे से ज्यादा का समय लग गया. यह अनोखा मायरा नागौर जिले के देशवाल गांव में भरा गया है. यह मायरा सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है.

इस शादी में अनोखे अंदाज में मायरे की रस्म अदा की गई. यहां खेती किसानी से अपना जीवनयापन करने वाले तीन भाई अपने भांजे की शादी में बहन के ससुराल नोटों से भरे प्लास्टिक के 2 बोरे को लेकर पहुंचे. फिर इसे नाते-रिश्तेदारों और समाज के पांच-पटेलों की मौजूदगी में खेती-बाड़ी में काम में लिए जाने वाली खारी (टोकरी) में नोटों को खाली कर मायरा भरा गया. प्लास्टिक बोरों में सभी नोट 10-10 रुपये के थे. शादी में कुल सवा 6 लाख रुपये का मायरा भरा गया. नगदी के अलावा सोने-चांदी के आभूषण भी उपहार स्वरूप मायरे में दिए गए.

नागौर जिले के देशवाल गांव की निवासी सीपू देवी के बेटे हिम्मताराम की रविवार को शादी थी. इस शादी में सीपू देवी के 3 भाई मायरा लेकर आए. डेगाना निवासी रामनिवास जाट, कानाराम जाट और शैतानराम जाट ने अपनी बहन सीपू देवी के अनोखे अंदाज में मायरा भरा. तीनों भाई मायरे में भरी जाने वाली नगदी को प्लास्टिक के दो बोरों में भरकर लाए थे.

कट्टों से नोटों को खारी में डालने के बाद मायरे में मौजूद आठ मौजिज लोगों ने सभी नोटों की गिनती शुरू की. करीबन 3 घंटों की गिनती के बाद खारी में कुल सवा 6 लाख रुपए काउंट हुए. इस दौरान शादी में मौजूद लोग घंटों इस इंतजार में बैठे रहे कि खारी में डाली गई रकम कितनी है.

राजस्थान में भाणजे या भाणजी की शादी में मामा अपनी बहन के मायरा भरते हैं. यह परंपरा सदियों से चली आ रही है. मुगल शासन के दौरान के यहां के खिंयाला और जायल के जाटों द्वारा लिछमा गुजरी को अपनी बहन मानकर भरे गए मायरा को तो महिलाएं लोक गीतों में भी गाती हैं. इसलिये नागौर का मायरा राजस्थान में काफी प्रसिद्ध है.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories