राष्ट्रीयAAP की अंजू कत्याल को हराकर BJP की सरबजीत कौर बनी चंडीगढ़ मेयर

AAP की अंजू कत्याल को हराकर BJP की सरबजीत कौर बनी चंडीगढ़ मेयर

चंडीगढ़. भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरबजीत कौर (Sarabjit Kaur) ने आम आदमी पार्टी (AAP) की अंजू कत्याल को हराकर चंडीगढ़ मेयर पद हासिल कर लिया है. मेयर चुनाव के लिए आज हुए मतदान में कुल 28 वोट पड़े. वहीं, भाजपा प्रत्‍याशी ने 14 वोट हासिल कर अपना परचम लहरा दिया. जबकि आप की अंजू कत्याल को 13 वोट के साथ संतोष करना पड़ा. वहींं, कौर की जीत के बाद भाजपा सांसद किरण खेर ने विक्ट्री का साइन दिखाकर अपनी खुशी जाहिर की है.

बहरहाल, आज सुबह 11 बजे सभी पार्षद मतदान के लिए नगर निगम पहुंच गए थे. इसके बाद मेयर चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई. चंडीगढ़ मेयर चुनाव में 35 वोट डाले जाने थे, लेकिन सिर्फ 28 ही वोट डाले गए, क्‍योंकि मेयर चुनाव के दौरान कांग्रेस के 7 पार्षद और शिरोमणि अकाली दल का 1 पार्षद सदन से नदारद रहा. इस दौरान आम आदमी पार्टी के 14 और भाजपा के 13 पार्षदों के अलावा चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर ने वोट डाला. मतगणना के बाद भाजपा की सरबजीत कौर को चंडीगढ़ का नया मेयर घोषित किया गया. वहीं, आम आदमी पार्टी का एक वोट इनवैलिड होने के कारण मेयर पद जीतने का दावा और दांव फेल हो गया.

चंडीगढ़ मेयर पद पर भारतीय जनता पार्टी की सरबजीत कौर की जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने हंगामा कर दिया है. निकाय चुनाव में 14 पार्षदों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी आप ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है. यही नहीं, चुनाव के बाद आप पार्षद मेयर की कुर्सी के पीछे ही धरने पर बैठ गए हैं. यही नहीं, इस दौरान डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप सिंह को नगर निगम के अंदर जाने से रोकने का भी प्रयास किया गया, लेकिन धक्‍का-मुक्‍की के बीच वह आखिरकार अंदर पहुंच ही गए.वहीं, नगर निगम के अंदर मार्शल भी बुलाए गए हैं.

यही नहीं, जीत के बाद सरबजीत कौर को नगर निगम में भाषण देना था, लेकिन इससे पहले ही आप पार्षदों में माइक की तार निकाली दी. हालांकि भारी धक्का-मुक्की के बीच उन्‍होंने भाषण दिया और सभी का धन्‍यवाद व्‍यक्‍त किया. बता दें कि दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ निगर निगम चुनाव में 14 पार्षदों की जीत के बाद कहा था कि यह तो ट्रेलर है, पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की पूरी फिल्‍म दिखेगी. उन्‍होंने रोड शो के दौरान दावा किया था कि चंडीगढ़ मेयर पद पर आप का कब्‍जा होगा, लेकिन भाजपा की रणनीति के सामने उनके सभी दावे फेल हो गए हैं.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories