राष्ट्रीयदेखते ही देखते गंगा में समा गया विद्यालय, VIDEO देख लोगों के खड़े...

देखते ही देखते गंगा में समा गया विद्यालय, VIDEO देख लोगों के खड़े हो गये रोंगटें !

कटिहार: बिहार  में हर साल पहले बाढ़ ( flood) और उसके बाद कटाव से जान-माल की काफी क्षति पहुंचती है. बाढ़ और कटाव की वजह से फसलों और नदी के किनारे बसे घरों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है. वहीं, कटिहार जिला अभी भी कटाव का दंश झेल रहा है.  

बाढ़ के रेड जोन कहे जाने वाले अमदाबाद प्रखंड के झब्बू टोला से कटाव का वीडियो सामने आया है, जहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय झब्बू टोला के दो कमरे देखते ही देखते गंगा के गोद में समा गये. गनीमत रही कि बच्चे स्कूल में पढ़ाई नहीं कर रहे थे.

यह दृश्य बेहद डरावना लग रहा है.  वीडियो में दिख रहा है कि नदी के किनारे बने स्कूल के पीलर कटाव की वजह से ध्वस्त हो जाते हैं. इस दौरान इस दृश्य को देखने के लिए वहां पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी है. वहीं कुछ लोग वहां आसपास के ग्रामीणों से हटने के लिए कह रहे हैं. लोगों की माने तो इस इलाके में कटाव निरोधी कार्य के नाम पर केवल खानापूर्ति हुई है, जिसका दंश लोगों को झेलना पड़ रहा है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो पूरा विद्यालय गंगा में समा जाएगा. हालांकि, कटाव के हालात को देखते हुए विद्यालय परिसर से जरूरी सामान को खाली करवा लिया गया है. लेकिन पढ़ाई पूरी तरह बाधित होने से बच्चों सहित उनके अभिभावक भी परेशान हैं. 

Hot this week

Related Articles

Popular Categories