राष्ट्रीयमहाराष्ट्र में Omicron की दहशत के बीच लगा पहला लॉकडाउन !

महाराष्ट्र में Omicron की दहशत के बीच लगा पहला लॉकडाउन !

अकोला: कर्नाटक और गुजरात के बाद अब महाराष्ट्र और दिल्ली में भी कोरोना के नए ओमीक्रॉन वेरिएंट (Omicron in maharashtra) ने खौफ पैदा कर दिया है। आज (5 दिसंबर, रविवार) दिल्ली में एक ओमीक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित व्यक्ति पाया (Omicron case found in Delhi) गया। इस तरह से देश भर में ओमीक्रॉन के पांच केस मिल चुके हैं। वहीं इससे पहले बीते शनिवार को मुंबई के पास डोंबिवली के 33 साल का युवक ओमीक्रॉन संक्रमित पाया गया। जी दरअसल वह संक्रमित केपटाउन से दुबई होते हुए दिल्ली आया और फिर दिल्ली से मुंबई आया था।

बीते 23 नवंबर को मुंबई आकर वह अपने घर डोंबिवली गया। वहीं इसके पहले बीते शनिवार को ही गुजरात के जामनगर में भी एक 72 साल के बुजुर्ग ओमीक्रॉन से संक्रमित पाए गए। ओमीक्रॉन को देखते हुए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Rajesh Tope) ने लोगों को सलाह दी है कि वे अनावश्यक रूप से ना घबराएं, लेकिन साथ ही उन्होंने सतर्कता बरतते हुए कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की है। आपको बता दें कि अब यहाँ प्रशासन द्वारा तरह-तरह से सावधानियां और सतर्कता बरतनी शुरू हो गई हैं। इन सभी के बीच अकोला की जिलाधिकारी नीमा अरोरा ने जिले में फौजदारी संहिता 1973 की धारा 144 लागू कर दी है।

कहा जा रहा है यह आदेश 5 दिसंबर की आधी रात यानी 12 बजे के बाद से लागू किया गया है। यहाँ जिलाधिकारी ने अपना आदेश 4 दिसंबर को जारी किया है। अब यहाँ 5 दिसंबर की आधी रात से अगले आदेश तक किसी भी प्रकार की रैली, धरना, आंदोलन, मोर्चे आदि का आयोजन नहीं किया जा सकेगा। हालाँकि इस जमावबंदी के काल में जिले में कोरोनारोधी वैक्सीनेशन का काम नियमित रूप से शुरू रहेगा। आपको बता दें कि जिलाधिकारी के आदेश में धारा 144 के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की घोषणा की गई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

Related Articles

Popular Categories