राष्ट्रीयबेरहम महिला ने ढाई साल की मासूम को जमीन में जिंदा दफना दिया

बेरहम महिला ने ढाई साल की मासूम को जमीन में जिंदा दफना दिया

लुधियाना: पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक महिला ने कथित रूप से पुलिस कॉन्स्टेबल (Police Constable) की ढाई साल की बेटी को किडनैप (Kidnap) किया और फिर उसे जमीन में जिंदा ही दफना दिया. ये घटना लुधियाना के सलीम टबरी इलाके में हुई. वारदात के खुलासे के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है.

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी महिला का नाम नीलम है और उसकी उम्र 35 साल है. वो शिमलापुरी इलाके की रहने वाली है. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला की मृतक बच्ची के पिता से दुश्मनी थी और इसका बदला आरोपी महिला ने मासूम को मारकर ले लिया.

जैसे ही खबर मिली कि किसी ने बच्ची को जिंदा ही जमीन में दफना दिया है तो पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बच्ची को आननफानन में हॉस्पिटल ले गई लेकिन बच्ची को नहीं बचाया जा सका. हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया.पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. इस बात की जांच की जा रही है कि क्या इस खौफनाक वारदात में आरोपी महिला के परिवार वालों का भी हाथ था या उसने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया.

लुधियाना के जेसीपी ने कहा कि मासूम के घर के पास लगे सीसीसीटी फुटेज की जांच की जा रही है. आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है. उसके खिलाफ हत्या और किडनैपिंग का केस दर्ज किया गया है. अन्य लोगों की भूमिका की जांच भी हो रही है. जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories