राष्ट्रीयकोरोना से मौत के 15 महीने बाद अस्पताल की मर्च्युरी से मिली...

कोरोना से मौत के 15 महीने बाद अस्पताल की मर्च्युरी से मिली 2 बाडी, सामने आयी अस्पताल की लापरवाही !

बेंगलुरु: बेंगलुरु के राजाजीनगर ईएसआई अस्पताल में स्टाफ और डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के 15 महीने बाद अस्पताल के मर्च्युरी में उनकी बॉडी मिली है। अस्पताल के सफाइकर्मियों को मर्च्युरी में सफाई के दौरान कोल्ड स्टोरेज से शव मिले है। सोमवार को अधिकारियों द्वारा दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राजाजीनगर पुलिस ने मामला अपने हाथ में ले लिया है और मृतकों के परिजनों का पता लगाने की कोशिश की है। टैग की मदद से एक मृतक की पहचान चामराजपेट निवासी दुर्गा उम्र 40 वर्ष और दूसरे मृतक की पहचान मुनिराजू उम्र 35 वर्ष केपी अग्रहारा बेंगलुरु निवासी के रूप में हुई है। दुर्गा के पति की मौत हो चुकी है और उनके परिवार ने शव लेने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। पुलिस मुनिराजू के परिजनों का पता नहीं लगा पाई है। पुलिस ने कहा कि मुनिराजू के परिवार के सदस्यों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार जुलाई 2020 में दोनों मृतक कोरोना संक्रमित हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए ईएसआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान दोनों मरीजों की मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार के लिए दोनों शव बीबीएमपी BBMP को सौंप दिए गए हैं। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोविड प्रोटोकॉल के तहत संक्रमित मरीजों के शव अंतिम संस्कार के लिए बीबीएमपी को दिए जाते हैं।

वहीं, राजाजीनगर ईएसआई अस्पताल के पुराने मुर्दाघर में शवों को रखने के लिए छह कोल्ड स्टोरेज हैं। संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान अस्पताल के अधिकारियों को शवों को मुर्दाघर में रखने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इसके चलते सरकार ने अस्पताल में एक नया मुर्दाघर बनवाया और दिसंबर 2020 में इसका उद्घाटन हुआ था। नए मुर्दाघर में काम शुरू होने से अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण यह दोनों शव फ्रीजर में रह गए और अब सफाई के दौरान कर्मचारियों को यह लाशें मिलीं। 
 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories