बोकारो: संगीता की रिपोर्ट
झारखंड
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं से सीधा संवाद के क्रम में कहा कि झारखंड की जिन वीरांगनाओं फूलो झानो के नाम पर योजना की शुरुआत की गई है आज उसका सार्थक परिणाम सामने आने लगा है. गरीबी और मजबूरी में हड़िया शराब निर्माण और बिक्री के कार्य से जुड़ी महिलाओं ने योजना का लाभ लिया और अपने आत्मविश्वास की बदौलत बदलाव की कहानी गढ़ने लगीं. यह सुखद क्षण है. राज्य को कुपोषण से मुक्ति दिलाना उनकी प्राथमिकता में है.मुख्यमंत्री जी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. जो लोग मुझे कभी तिरस्कृत करते थे. आज वही लोग मुझे सम्मान देने लगे हैं. लोग मुझे बैंक दीदी के नाम से जानते हैं. यह फूलो झानो आशीर्वाद अभियान की बदौलत संभव हुआ है. मुझे लोन मिला और सरकार के सहयोग से अब बेहतर जीवन यापन कर रही हूं