[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बीपीएससी ने 67वीं प्रतियोगिता परीक्षा के नाटिफिकेशन की बदली तारीख
बिजनेस

बीपीएससी ने 67वीं प्रतियोगिता परीक्षा के नाटिफिकेशन की बदली तारीख

admin
Last updated: April 18, 2026 7:50 am
admin
Share
SHARE

बिहार | बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 67वीं प्रतियोगिता परीक्षा के नाटिफिकेशन की तारीख बदल दी है। अब 20 सितंबर तक नाटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके तहत सामान्य प्रशासन की ओर से 503 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आयोग ने परीक्षा को लेकर तैयारी कर ली है। 12 दिसंबर को परीक्षा ली जाएगी। अबतक डीएसपी के कोई भी पद नहीं आए हैं। वहीं 65वीं बीपीएससी मेन्स का फाइनल परिणाम सितंबर के अंत या अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आ जाएगा। परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि 67वीं के लिए एक हफ्ते के अंदर रिक्ति आ जाएगी। 67वीं बीपीएससी प्रांरभिक प्रतियोगिता परीक्षा में ग्रामीण विकास पदाधिकारी के सबसे अधिक 133 पद हैं। वहीं नगर कार्यपालक पदाधिकारी के 110 पद और बिहार प्रशासनिक सेवा के 88 पद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि फार्म भरने की अंतिम तिथि या पीटी परीक्षा तक कोई भी विभाग के द्वारा अधियाचना आती है तो इस वैकेंसी में उसे जोड़ा जा सकता है। 

पद का नाम  रिक्ति 

ग्रामीण विकास पदाधिकारी 133

नगर कार्यपालक पदाधिकारी 110

बिहार प्रशासनिक सेवा 88

योजना विभाग में सहा. निदेशक 52

प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी 18

सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा 12

राजस्व पदाधिकारी 36

सहायक कर आयुक्त 21

बिहार शिक्षा सेवा 12

जिला अंकेक्षण पदाधिकारी 5

आपूर्ति निरीक्षक 4

सीडीपीओ 4

निर्वाचन पदाधिकारी 4

नियोजन पदाधिकारी 2

श्रम अधीक्षक 2 

सितंबर अंत या अक्टूबर के पहले सप्ताह में 65वीं का परिणाम 

आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि 523 पदों के लिए हुई 65वीं संयुक्त परीक्षा का साक्षात्कार खत्म हो चुका है। इसमें कई अभ्यर्थियों के मेडिकल रिपोर्ट पर आपत्ति आने के बाद उनका मेडिकल कराया जा रहा है। इसके लिए पीएमसीएच के अधीक्षक की अध्यक्षता में एक कमेटी उनका मेडिकल कर रही है। कई अभ्यर्थियों के कान व आंख के दिव्यांगता को लेकर मेडिकल टीम इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस में कुछ जांच कराने की भी अनुशंसा की है। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट आने के एक सप्ताह 10 दिनों के भीतर फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इसमें डिप्टी कलेक्टर के 30 पद व डीएसपी के 62 पद निर्धारित हैं।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कलेक्टर एवं एसपी ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण
Next Article ऊधमपुर-बनिहाल-बारामूला रेल सेक्शन में काम तेजी के साथ चल रहा

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?