[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ऊधमपुर-बनिहाल-बारामूला रेल सेक्शन में काम तेजी के साथ चल रहा
बिजनेस

ऊधमपुर-बनिहाल-बारामूला रेल सेक्शन में काम तेजी के साथ चल रहा

admin
Last updated: April 18, 2026 7:50 am
admin
Share
SHARE

ऊधमपुर-बनिहाल-बारामूला रेल सेक्शन में काम तेजी के साथ चल रहा है। उम्मीद है कि वर्ष 2023 की शुरूआत में रेलगाड़ी से बारामूला (कश्मीर) तक पहुंच जाएंगे। इससे देश के किसी भी कोने से सीधे रेल के माध्यम से सीधे कश्मीर पहुंचना संभव हो जाएगा। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव सोमवार को जम्मू एक दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं। 

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि जम्मू दौरे के दौरान उन्होंने रेल अधिकारियों के साथ बैठक कर जम्मू-कश्मीर में जारी विकास कार्यों का जायजा लिया है। रेलवे ढांचे के निर्माण में जो दिक्कत पेश आ रही हैं उसे दूर करने के लिए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से बात की जा रही है। रेलवे का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। केन्द्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, जिला आयुक्तों, पुलिस अधिकारियों और चुने हुए उम्मीदवारों से भी सहयोग लिया जा रहा है ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की परेशानी ना आए।  

रेलमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार की प्राथमिकता है कि रेलगाड़ियों में साफ-सफाई को सुनिश्चित किया जाए। यात्रियों से भी सुझाव लिए जा रहे हैं कि किस प्रकार से रेलगाड़ियों में सुविधाओं को बढ़ाया जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से एलान किया है कि वर्ष 2023 तक देश में 75 ऐसी रेलगाड़ियां चलेंगी जो देश के 300 शहरों को आपस में जोड़ेंगी। इन रेलगाड़ियों में सफर करने वाले यात्रियों का सफर आरामदायक बने, उसके लिए काम किया जा रहा है। 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को तरक्की की राह पर ले जाने के लिए मोदी सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही। कटरा रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय स्टेशन बनाया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए दो नए प्लेटफार्म बनाने के अलावा अन्य कई सुविधाओं का वह नींव पत्थर रखकर आए हैं। प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु कटरा में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसे में यात्रियों को सुविधाएं देना जरूरी है। इसी प्रकार जम्मू रेलवे स्टेशन में ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन में प्रवेश के लिए एक नई एंट्री बनाई जा रही है। जिसका काम जल्द ही शुरू होगा।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article बीपीएससी ने 67वीं प्रतियोगिता परीक्षा के नाटिफिकेशन की बदली तारीख
Next Article ग्राम पंचायत लखेरी में अटल भू जल योजना जागरूकता रैली

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?