[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Bigg Boss OTT : Nude लाइव सेशन करने वाली मुस्कान जटाना बिग बॉस के घर से हुईं बेघर
मनोरंजन

Bigg Boss OTT : Nude लाइव सेशन करने वाली मुस्कान जटाना बिग बॉस के घर से हुईं बेघर

admin
Last updated: April 17, 2026 12:36 pm
admin
Share
SHARE

प्रतीक सेहजपाल आरती में शामिल नहीं हो पाते हैं तो गुस्सा करते हैं। इसके बाद फिर सभी सदस्य एक-एक करके आरती करते हैं। घर में भक्तिमय माहौल हो जाता है। सभी घरवाले गणेश जी की आरती लेते हैं।घर के सभी सदस्य भगवान गणेश को विदाई देते हैं। इसके बाद राकेश बापट गणपति बप्पा का विसर्जन करते हैं। राकेश और नेहा भसीन घर में होने वाले हंगामे को लेकर बात करते हैं। राकेश और नेहा अपनी-अपनी राय रखते हैं। फिर शमिता शेट्टी और नेहा आपस में बात करते हैं।

बिग बॉस घरवालों से कहते हैं कि सभी सदस्यों को आपसी सहमति से फैसला लें कि घर में कौन से दो सदस्यों का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है जो सजा के हकदार हैं। इसके साथ ही घर में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले दो सदस्यों का नाम भी बताना है।

घर के सभी सदस्य आपस में चर्चा करते हैं लेकिन हमेशा की तरह बहस होने लगती है। आखिर में जब सबकुछ सामान्य होता है तो दिव्या अग्रवाल कहती हैं कि वह दंड और अच्छे दोनों फैसलों से सहमत नहीं हैं। इस पर दिव्या की निशांत भट्ट के साथ जमकर लड़ाई होती है।

घर में लगातार हंगामेदार माहौल बना रहता है और किसी फाइनल फैसले पर घरवाले नहीं पहुंच पाते हैं। बिग बॉस घरवालों की क्लास लगाते हैं और कहते हैं कि आपसी सहमति से अगर फैसला नहीं हो पा रहा है तो बहुमत से फैसला लें।

बिग बॉस के आदेश के बाद घरवाले बहुमत से फैसला लेते हैं। इस फैसले के अनुसार, दिव्या अग्रवाल और मुस्कान जटाना सजा के हकदार हैं। वहीं, निशांत भट्ट और प्रतीक सेहजपाल का घर में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन बताया जाता है।

View this post on Instagram

A post shared by Celeb Mode (@celeb.mode)

निशांत भट्ट बिग बॉस की चिट्ठी पढ़कर सुनाते हैं। चिट्ठी के मुताबिक, घर में जिन दो सदस्यों को सजा मिली है, उन्हें गार्डन एरिया रखे बोर्ड पर ‘मुझे माफ करो’ लिखना है और गार्डन एरिया में एक राउंड लगाना है और फिर यही बात लिखना है। इसके बाद मुस्काना जटाना और दिव्या अग्रवाल इस काम को करते हैं।

घर के सदस्य अलग-अगल ग्रुप्स में बात करते हैं। बिग बॉस घोषणा करते हैं कि मुस्कान जटाना और दिव्या अग्रवाल की सजा का समय खत्म होता है। शमिता शेट्टी बिग बॉस की चिट्ठी पढ़कर बताती हैं कि घर में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन वाले सदस्य प्रतीक सेहजपाल और निशांत भट्ट को खाना मिलता है जो सिर्फ उन्हीं को इस्तेमाल करना है।

View this post on Instagram

A post shared by Celeb Mode (@celeb.mode)

संडे का वार के एपिसोड में करण जौहर घरवालों से रूबरू होते हैं और गणेश चतुर्थी की बधाई देते हैं। इसके बाद घरवाले गणेश उत्सव के मौके पर करण जौहर के सामने परफॉर्मेंस देते हैं। फिर प्रतीक घरवालों का मुंह मीठा करवाते हैं। करण जौहर घरवालों के बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन के विनर को मिलने वाली ट्रॉफी की झलक दिखाते हैं।

करण जौहर घरवालों से उनके घर में टास्क के दौरान और एक-दूसरे के प्रति रैवये को लेकर बातें करते हैं। करण जौहर एक-एक करके सबकी क्लास लगाते हैं। वहीं, जनता से एक लड़की का फोन आता है और वह नेहा भसीन से सवाल करती है और भाषा शैली पर सवाल करती है। इस पर नेहा माफी मांगती हैं।

करण जौहर घर पर एमएक्स टकाटक स्टार्स का स्वागत करते हैं और वह दोनों घरवालों के साथ मजेदार टास्क करते हैं। इसके बाद करण जौहर सिंगर नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ को स्टेज पर बुलाते हैं। इसके बाद दोनों मेहमान घरवालों के साथ एक टास्क खेलते हैं। इस टास्क में सदस्य को एक-दूसरे हेयरबैंड में कांटा लगाना है और बताना है कि उनकी कौन सी बात चुभी है।

दिव्या अग्रवाल निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी के, राकेश बापट प्रतीक सेहजपाल और निशांत भट्ट के, शमिता शेट्टी दिव्या अग्रवाल के, नेहा भसीन राकेश बापट और दिव्या अग्रवाल के, प्रतीक सेहजपाल राकेश बापट और दिव्या अग्रवाल के, मुस्कान जटाना नेहा भसीन के, निशांत भट्ट शमिता शेट्टी के हेयरबैंड में कांटा लगाते हैं।

करण जौहर बताते हैं कि राकेश बापट और निशांत भट्ट पहले से ही फिनाले वीक में पहुंच चुके हैं। इसके बाद वह बताते हैं कि जनता ने अपने वोट्स से शमिता शेट्टी, दिव्या अग्रवाल और प्रतीक सेहजपाल को बचा लिया है। अब मुस्कान जटाना और नेहा भसीन डेंजर जोन में हैं।

करण जौहर घरवालों को बताते हैं कि अब मुस्काना जटाना और नेहा भसीन के डेंजर जोन से बचाना है। सभी सदस्य को दोनों सदस्यों को डेजर जोन से बचाने के लिए एक कारण भी बताना है। शमिता शेट्टी नेहा भसीन का, निशांत भट्ट मुस्कान जटाना का, दिव्या अग्रवाल मुस्कान जटाना का, प्रतीक सेहजपाल नेहा भसीन का, राकेश बापट नेहा भसीन का वायर काटकर को बचाते हैं। इस तरह से मुस्कान जटाना घर से बाहर हो जाती हैं। वहीं, शमिता शेट्टी, राकेश बापट, दिव्या अग्रवाल, प्रतीक सेहजपाल, नेहा भसीन, निशांत भट्ट बिग बॉस ओटीटी के फाइनल में पहुंच जाते हैं।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article भूपेन्द्र पटेल ने ली गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ
Next Article तालिबान सरकार शिक्षा मंत्री अब्दुल बकी हक्कानी : लड़कियां शिक्षा पा सकती है लेकिन इन शर्तो के साथ, जाने

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?