बिजनेसकार्यपालक विद्युत अभियंता श्रवण कुमार ठाकुर के निर्देश पर विभाग ने बिल...

कार्यपालक विद्युत अभियंता श्रवण कुमार ठाकुर के निर्देश पर विभाग ने बिल अदा करने के लिए 15 दिनों की मोहलत दी

शिवहर, जासं

विद्युत सुविधा का लुत्फ उठाकर बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की अब खैर नही। विभाग अब ऐसे लोगों की बिजली की बत्ती गुल करेगा। विधुत विभाग ने अब बिल भुगतान नहीं करने वाले जिले के आठ हजार विद्युत उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्यपालक विद्युत अभियंता श्रवण कुमार ठाकुर के निर्देश पर विभाग ने इसके तहत उपभोक्ताओं को नोटिस भेजकर बिल अदा करने के लिए 15 दिनों की मोहलत दी है। सहायक अभियंता कुमार धीरज ने बताया कि, जिले में कुल 89 हजार 346 विद्युत उपभोक्ता है। जिनपर कुल 3.40 करोड़ रुपये बकाया है। इनमें महज 1.67 करोड़ रुपये की ही राजस्व वसूली हो पाई है।

बताया कि, सभी कनीय अभियंता और फ्रेंचाईजी को घर-घर जाकर बिल का भुगतान लेने और बिल अदा नहीं करने वालों को नोटिस देने का निर्देश दिया है। कहा हैं कि, 15 दिनों के भीतर बिल अदा नहीं करने वालों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी और सर्टिफिकेट केस भी किया जाएगा। साथ ही संबंधित उपभोक्ता का विद्युत कनेक्शन काट दिया जाएगा। वहीं 40 फीसद से अधिक का बकाया रहने पर सामूहिक रूप से पूरे गांव की बिजली भी काट दी जाएगी। बताया कि, विभाग उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने के प्रति संकल्पित है। आम जनता की विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए वाटसएप सेवा भी दी गई है। मकसद उपभोक्ताओं को घर बैठे समस्या का निराकरण कराना है। लेकिन, बिल अदा करने के प्रति जिले के उपभोक्ता बेपरवाह बने हुए है। लिहाजा, विभाग अब कार्रवाई के मूड में है। 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories