[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग से कमरे को लेके विरोध
बिजनेस

झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग से कमरे को लेके विरोध

admin
Last updated: April 18, 2026 7:51 am
admin
Share
SHARE

Contents
वेल में चले गए विधायक  विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक शुरू होते ही भाजपा विधायक ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए वेल में चले गए। विधानसभा स्‍पीकर रवीन्‍द्र नाथ महतो ने कई बार विधायकों से वापस अपनी जगह पर जाने की अपील की लेकिन विधायकों का हंगामा जारी रहा तो उन्‍होंने विधानसभा की कार्यवाही स्‍थगित कर दी।  सीएम सोरेन और मंत्रियों ने की आलोचना  

झारखंड | झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग से कमरा आवंटित करने को लेकर भाजपा जमकर हंगामा किया। इस फैसले के खिलाफ विधायकों ने विधानसभा में ही भजन-कीर्तन शुरू कर दिया। विधायकों ने नमाज के लिए कमरे का आवंटन तुरंत रद करने की मांग की।  

सोमवार की सुबह ही भाजपा विधायकों ने ‘हरे रामा-हरे कृष्‍णा’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्री राम’ के नारों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। कई विधायक ढोल मंजीरा लेकर विधानसभा पहुंचे थे। देवघर के भाजपा विधायक नारायण दास बकायदा पुजारी की वेशभूषा में पहुंचे। भाजपा विधायकों ने कहा कि उनका विरोध तब तक जारी रहेगा जब‍ तक कि नमाज के लिए कमरे का आवंटन रद नहीं कर दिया जाता है। उन्‍ळोंने कहा कि या तो यह आवंटन रद होना चाहिए या फिर हर धर्म के लिए कमरे आवंटित करने चाहिए। 
इस मुद्दे को को लेकर विधानसभा के अंदर और बाहर दोनों जगह हंगामा हुआ।                

वेल में चले गए विधायक  

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक शुरू होते ही भाजपा विधायक ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए वेल में चले गए। विधानसभा स्‍पीकर रवीन्‍द्र नाथ महतो ने कई बार विधायकों से वापस अपनी जगह पर जाने की अपील की लेकिन विधायकों का हंगामा जारी रहा तो उन्‍होंने विधानसभा की कार्यवाही स्‍थगित कर दी।  

सीएम सोरेन और मंत्रियों ने की आलोचना  

भाजपा के इस हंगामे की सीएम हेमंत सोरेन और सरकार के मंत्रियों ने आलोचना की है। राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍न गुप्‍ता ने भाजपा पर धर्म के नाम पर उन्‍माद फैलाने की कोशिश का आरोप लगाया। कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने भी भाजपा की आलोचना की। कहा कि भाजपा जनता को महंगाइ और रोजगार जैसे जनहित के मुद्दों से भटकाना चाहती है। 
गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए एक अलग कमरा आवंटित करने की बात को लेकर पिछले दो दिन से सियासत गरमाई हुई है। भाजपा विधानसभा परिसर में हनुमान मंदिर और अन्‍य धर्मों के पूजा स्‍थलों के निर्माण की मांग कर रही है। रविवार को भी राज्‍य में इस मुद्दे पर काफी बवाल मचा था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम हेमंत सोरेन और विधानसभा अध्‍यक्ष रवीन्‍द्र नाथ महतो का पुतला फूंककर विरोध जताया था। 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Hands-On With the iPhone 14, Pro, Max, and Mini
Next Article जुर्म का चेहरा- रोचक क्राइम थ्रिलर

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?