[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » डेडलाइन के 24 घंटे पहले ही अमेरिका सेना ने छोड़ दिया अफगानिस्तान
राष्ट्रीय

डेडलाइन के 24 घंटे पहले ही अमेरिका सेना ने छोड़ दिया अफगानिस्तान

admin
Last updated: April 17, 2026 12:37 pm
admin
Share
SHARE

काबुल. अमेरिका सेना ने 31 अगस्त की डेडलाइन के 24 घंटे पहले ही अफगानिस्तान छोड़ दिया. अमेरिका वहां भारी मात्रा में हथियार और सैन्य वाहन छोड़कर गया. ताजा खबर यह है कि अमेरिकी सेना बड़ी संख्या में अपने सर्विस डॉग्स को भी छोड़कर गया है. इसको लेकर दुनियाभर में अमेरिका की आलोचना हो रही है. जानकारी सामने आने के बाद पशुओं के लिए काम करने वाले संस्थान आगे आए हैं और कहा जा रहा है कि इन कुत्तों को भी रेस्क्यु किया जाएगा. गैर-सरकारी संगठन वेटरन शीपडॉग्स ऑफ अमेरिका अब अन्य समूहों के साथ इन बेजुबान जानवरों को अफगानिस्तान से निकालने का काम कर रहा है.

पशु कल्याण समूह अमेरिकन ह्यूमेन के अध्यक्ष और सीईओ रॉबिन आर गैंजर्ट ने कहा, ये बहादुर कुत्ते सैनिकों की तरह की खतरनाक काम करते हैं, जिंदगियां बचाने का काम करते हैं. उन्हें इस तरह छोडऩा निंदनीय है. उन्हें बेहतर सेवाएं मिलना चाहिए. हम आलसी होकर नहीं बैठ सकते, क्योंकि इन कुत्तों ने बहादुरी से हमारे देश की सेवा की है.

पूरे मामले में भारत की एक बार फिर तारीफ हो रही है. दरअसल, ऐसे ही तीन इंडियन सर्विस डॉग्स काबुल में भारतीय दूतावास में तैनात थे. उनके नाम थे माया, रूबी और बॉबी. अच्छी बात यह रही कि भारत ने जब वहां तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) कर्मियों को भारतीय वायु सेना की मदद से रेस्क्यु किया, तब इन डॉग्स को भी भारत ले आए थे.

अमेरिका अपने आखिरी सैनिक को लेकर काबुल से रवाना हो गया हो, लेकिन अब भी 100 से 200 अमेरिकी नागरिक अफगानिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हैं. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने यह जानकारी दी है. संभव है कि आने वाले दिनों में इन्हें अफगानिस्तान से निकालने के लिए तालिबान से वार्ता की जाए.

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article बाइक को ठोकर मारते हुए अर्टिगा कार दुकान में घुसी, बाइक के उड़े परखच्चे, बाइक चालक गंभीर
Next Article COVID19 : “Clash of 2 Ecosystems”

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?