[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Latest News : रेहड़ी-पटरी वाले ने चाकू से हमलाकर महिला अधिकारी की तीन उंगलियां सुरक्षाकर्मी की एक उंगली काटी
राष्ट्रीय

Latest News : रेहड़ी-पटरी वाले ने चाकू से हमलाकर महिला अधिकारी की तीन उंगलियां सुरक्षाकर्मी की एक उंगली काटी

admin
Last updated: April 17, 2026 12:38 pm
admin
Share
SHARE

ठाणे. ठाणे नगर निगम  प्रशासन ने महाराष्ट्र के ठाणे में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान महिला सहायक निगम आयुक्त (AMC) पर हुए हमले की निंदा की है. अभियान के दौरान एक रेहड़ी पटरी वाले ने एएमसी पर चाकू से हमला कर दिया था जिसमें महिला अधिकारी की तीन उंगलियां कट गईं और उनके सिर पर चोट आई है. मजीवाड़ा-मनपाड़ा क्षेत्र की एएमसी कल्पिता पिंपले सोमवार को शहर के कासरवाड़ावली जंक्शन पर रेहड़ी-पटरी वालों को हटाने के अभियान की निगरानी कर रही थीं, तभी एक रेहड़ी-पटरी वाले ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमले में पिंपले की तीन उंगलियां कट गईं और उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं, उन्हें बचाने की कोशिश में उसके सुरक्षाकर्मी की भी एक उंगली कट गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी ने बाद में आत्महत्या करने की धमकी दी, लेकिन उसे पुलिस ने पकड़ लिया है.

Maharashtra: A vegetable vendor attacked Kalpita Pimple, an asst municipal commissioner of Thane Municipal Corporation with a knife during an anti-encroachment drive. She suffered severe cuts on two of her fingers. FIR registered, accused arrested. Her bodyguard was also injured. pic.twitter.com/J43P5AQSJy

— ANI (@ANI) August 30, 2021

आरोपी की पहचान अमर यादव के रूप में की गई है. सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हुआ है,जिसमें आरोपी चिल्लाते और चाकू लहराते दिखाई दे रहा है. अधिकारी ने बताया कि कासरवाड़ावली पुलिस ने यादव को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है. महिला अधिकारी को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी उंगलियों को दोबारा जोड़ने के लिए ऑपरेशन किया गया. साथ ही, उनके सिर में आई गंभीर चोट का भी उपचार किया गया. महापौर नरेश म्हास्के ने नगर निगम की अधिकारी पर हमले की घटना पर चिंता व्यक्त की और कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से नगर निगम का मनोबल नहीं गिरेगा और शहर में अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज गति से चलाया जाएगा.  

महापौर ने कहा कि महिला अधिकारी और उनके सुरक्षा कर्मी के इलाज का खर्च नगर निगम उठाएगा. ठाणे के संरक्षण मंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार आधी रात को अस्पताल पहुंचे और उन्होंने पिंपले की सेहत के बारे में जानकारी ली. शिंदे ने कहा कि उन्होंने ठाणे पुलिस आयुक्त जय जीत सिंह से बात की और मामले में कड़ी कार्रवाई करने को कहा. ठाणे नगर पालिका के आयुक्त डॉ विपिन शर्मा ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार के अभियानों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के ठाणे-पालघर इकाई के प्रमुख अविनाश जाधव ने भी हमले की निंदा की और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article स्वरा भास्कर को गृह प्रवेश में हिंदू कर्मकांडों को करते देख ‘लिबरल गैंग’ का जाग उठा आक्रोश
Next Article Here Are the 4 Cheapest Electric Vehicles You Can Buy

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?