[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे के योगी के बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने सफाई दी
राष्ट्रीय

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे के योगी के बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने सफाई दी

admin
Last updated: April 17, 2026 12:38 pm
admin
Share
SHARE

मुंबई. महाराष्‍ट्र (Maharashtra) के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को थप्‍पड़ मारने की बात कहने पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) पर जिस तरह से पुलिस कार्रवाई की गई थी, उसके बाद से बीजेपी लगातार शिवसेना पर हमलावर है. बीजेपी (BJP) के एक नेता ने पुलिस से महाराष्‍ट्र के सीएम के उस बयान के खिलाफ शिकायत की है, जिसमें उन्‍होंने कहा था कि योगी को उन्‍हीं की चप्‍पल से मारना चाहिए. बीजेपी के इस हमले पर अब शिवसेना नेता संजय राउत ने सफाई दी है.

संजय राउत ने कहा है कि मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जो भी बयान दिया था वह छत्रपति शिवाजी महाराज के अपमान पर दिया था. महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज को कोई चप्पल पहनकर माला नहीं पहनाता. यह हमारी संस्कृति और परंपरा है. यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हमारी संस्‍कृति और परंपरा के साथ खिलवाड़ किया था.

बता दें कि 25 अक्‍टूबर 2020 को दशहरा भाषण के दौरान महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल किया था.भाषण के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा था कि एक योगी कैसे किसी राज्‍य का मुख्‍यमंत्री बन सकता है. उसे एक गुफा में जाकर बैठना चाहिए. उसे उसकी चप्‍पल से मारना चाहिए. योगी ने शिवाजी महाराज का अपमान किया है. योगी की शिवाजी के पास जाने की हैसियत नहीं थी. योगी जब महाराष्ट्र आएं तो उन्हें उनके चप्पल से पीटना चाहिए.

बीजेपी नेता ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ दी शिकायत
बीजेपी के यवतमाल जिले के अध्‍यक्ष नितिन भुटाडा ने महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और भड़काऊ भाषण देने के लिए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. शिकायतकर्ता ने कहा है कि ठाकरे ने जिस तरह से उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल किया, उसके बाद समाज में अशांति और दंगे भड़क सकते थे. बीजेपी नेता ने कहा कि भाजपा महाराष्‍ट्र के अलग-अलग थानों में महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगी.

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article भारत ने तोड़ा नियम एक मासूम के लिए
Next Article तालिबान ने काबुल एयरपोर्ट चलाने के लिए तुर्की से मदद मांगी

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?