[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इन पदों के लिए नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया आयोजित करेगा
राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इन पदों के लिए नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया आयोजित करेगा

admin
Last updated: April 17, 2026 12:38 pm
admin
Share
SHARE

नई दिल्ली. UPPSC APS 2013 recruitment cancelled: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपर निजी सचिव (APS) 2013 भर्ती को निरस्त कर दिया है. आयोग ने परीक्षा रद करने के पीछे विज्ञापन का गलत होना कारण बताया है. बता दें कि आयोग ने 2013 में 176 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था. इन पदों के लिए करीब चार हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. अब नए सिरे से इन पदों को भरने के लिए दोबारा विज्ञापन निकाला जाएगा और छह महीने में भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा. बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक रिट की सुनवाई करते हुए रिजल्ट रोकने का आदेश दिया था जिसके बाद आयोग ने पूरी भर्ती प्रक्रिया को ही निरस्त कर दिया.

इस भर्ती के खिलाफ हाईकोर्ट इलाहाबाद में अभ्यर्थी अजीत कुमार सिंह ने रिट याचिका दायर करके आरोप लगाया था कि आयोग ने हिंदी शॉर्टहैंड में फेल अभ्यर्थियों को त्रुटियों में 3 फीसदी अतिरिक्त छूट देकर अनुचित तरीके से कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया. इसके बाद हाईकोर्ट ने इस भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित करने पर रोक लगा दी थी. वहीं आयोग ने भी कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा कराने पर रोक लगा दी. बता दें कि आयोग ने 2013 में 176 पदो पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था.  2015 में सामान्य अध्ययन और सामान्य हिंदी की परीक्षा आयोजित हुई थी. हिंदी शॉर्ट हैंड टेस्ट व हिंदी टाइप टेस्ट 2016 में आयोजित हुआ था. 5 सितंबर 2018 को 1044 अभ्यर्थियों को अंतिम चरण की कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था.

पुराने अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट देगा आयोग
खास बात यह है उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इन पदों के लिए नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया आयोजित करेगा. इसमें एपीएस 2013 में आवेदन करने वाले समस्त अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका दिया जाएगा. वहीं अगर वर्तमान में पुराने आवेदकों की उम्र अधिक हो गई होगी तो उन्हें आयु सीमा में छूट देकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा.

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article तालिबान के कब्जे के बाद भारत में रह रहे अफगानियों की चिंता बढ़ी
Next Article भारत में टीकाकरण की रफ्तार 3.2 फीसदी सुधार नहीं किया तो महामारी की तीसरी लहर में प्रतिदिन छह लाख मामले आ सकते हैं

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?