बिजनेसWhatsApp का मल्टी-डिवाइस (Multi-Device) फीचर को आखिरकार बीटा यूजर्स के लिए जारी

WhatsApp का मल्टी-डिवाइस (Multi-Device) फीचर को आखिरकार बीटा यूजर्स के लिए जारी

मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने लंबे समय से टेस्टिंग में बने मल्टी-डिवाइस (Multi-Device) फीचर को आखिरकार बीटा यूजर्स के लिए जारी कर दिया है। अब यूजर्स इस फीचर की मदद से एक व्हाट्सएप अकाउंट (WhatsApp Account) को चार अलग-अलग डिवाइस में चला सकेंगे। हालांकि, कंपनी ने अभी तक स्टेबल यूजर्स के लिए मल्टी-डिवाइस फीचर को रोलआउट नहीं किया है। इसके साथ ही फीचर लॉन्चिंग तारीख को लेकर भी कोई जानकारी साझा नहीं की है।

WhatsApp के हेड विल कैथकार्ट ने कहा है कि व्हाट्सएप के मल्टी-डिवाइस फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होगा। इससे यूजर्स का डेटा सुरक्षित रहेगा। मैसेज भेजने से लेकर प्राप्त करने वाले यूजर तक के अलावा कोई भी चैट को देख या पढ़ नहीं सकेगा। हमारी नई तकनीक से यूजर्स की गोपनीयता बरकरार रहेगी।

उन्होने आगे कहा है कि वर्तमान में व्हाट्सएप अकाउंट एक ही डिवाइस पर एक्टिव रहता है। लेकिन मल्टी-डिवाइस फीचर के आने से यूजर्स अपने व्हाट्सएप अकाउंट का उपयोग अलग-अलग डिवाइस पर कर सकेंगे, भले ही फोन की बैटरी खत्म हो गई हो। साथ ही यूजर्स को अकाउंट सुरक्षित रखने के लिए इस फीचर के साथ अतिरिक्त कंट्रोल दिया जाएगा। वहीं, इस फीचर से यूजर्स का अनुभव बेहतर होगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) ने काफी समय पहले अपने यूजर्स के लिए म्यूट वीडियो नाम का फीचर जारी किया था। इस फीचर की मदद से यूजर्स वीडियो भेजने से पहले उसे आसानी से म्यूट कर सकते हैं। यानी जब अन्य यूजर्स को वीडियो मिलेगी, तो उसे वीडियो में कोई आवाज सुनाई नहीं देगी। कंपनी का मानना है इस फीचर से सभी यूजर्स को बहुत फायदा होगा।

इससे पहले कंपनी ने डिसअपीयरिंग मैसेज (Disappearing Messages) नाम का फीचर रोलआउट किया गया था। इस फीचर की खासियत है कि इसके एक्टिवेट होने जाने के बाद व्हाट्सएप पर भेजे गए मैसेज, फोटो और वीडियो एक सप्ताह के बाद खुद-ब-खुद डिलीट हो जाते हैं। यूजर्स को मैसेज, फोटो या वीडियो डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories