राष्ट्रीयप्रधानमंत्री मोदी काशी पहुंचे, राज्यपाल और सीएम योगी ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी काशी पहुंचे, राज्यपाल और सीएम योगी ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के दौरे पर हैं। साढ़े 10 बजे वह बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल ने उनका स्वागत किया। यहां से सीधा बीएचयू में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक सात साल में 26 बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ चुके हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे में 1475 करोड़ की सौगात लोगों को देंगे। इसमें जापान और भारत की दोस्ती के प्रतीक रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर समेत कई परियोजनाएं शामिल हैं।

बीएचयू हेलीपैड पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी एयरपोर्ट से बीएचयू हेलीपैड पहुंच गए हैं। पीएम मोदी के दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा है। वहीं, रुद्राक्ष कन्वेंशन में बम स्क्वायड टीम जांच करने पहुंची है। 

कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी एयरपोर्ट से वायुसेना के हेलीकॉप्टर से 10:50 बजे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से बंद कराई गईं दुकानें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव मोड पर है। पीएम मोदी के संपूर्णानंद यूनिवर्सिटी आने से पहले ही पुलिस कार्यक्रम स्थल से रुद्राक्ष कन्वेंशन तक लगातार दौरा कर रही है। जहां भी दुकानें खुली थी उन्हें बंद कराने के साथ लोगों को सड़क पर भीड़ न लगाने की हिदायत दी। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के बाहर किसी को भी रुकने नहीं दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंच गए हैं। पीएम मोदी वायुसेना के विशेष विमान से एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री का एयरपोर्ट के एप्रन पर स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा एयरपोर्ट परिसर छावनी में तब्दील रहा। एयरपोर्ट के चारों तरफ पुलिस प्रशासन सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात रहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी एयरपोर्ट के एप्रन पर स्वागत के लिए मुख्य रूप से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंत्री आशुतोष टंडन, राधामोहन सिंह सांसद समेत कई नेता मौजूद रहे। 

सीएम योगी और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एयरपोर्ट पर पहुंचीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर मे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री उनकी अगवानी में मौजूद रहेंगे। सीएम योगी और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एयरपोर्ट पर पहुंच गई हैं। 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories