बिजनेस14 जुलाई बड़ा दिन है, आज ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो का...

14 जुलाई बड़ा दिन है, आज ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो का IPO खुलेगा। यह 16 जुलाई तक खुला रहेगा

कोरोना महामारी के बीच भारतीय आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार ने बीते 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल, बीते छह महीने में आईपीओ के जरिये कंपनियों ने 3.9 अरब डॉलर जुटा ली है। यह 2008 के बाद पहली बार हुआ है कि सिर्फ 180 दिनों में कंपनियों ने इतनी बड़ी रकम जुटाई है। वहीं, 2018 में पूरे साल में जुटाई गई रहम से यह तीन गुना अधिक है। इतना नहीं है आने वाले महीनों में कई नए रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है क्योंकि कई बड़ी कंपनियों के आईपीओ बाजार में सूचीबद्ध होंगे।

IPO में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए आज यानी 14 जुलाई बड़ा दिन है। आज ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो का IPO खुलेगा। यह 16 जुलाई तक खुला रहेगा। इस आईपीओ के जरिये कंपनी 9,375 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है।  IPO में निवेश के लिए प्रति शेयर 72 से 76 रुपए प्राइस तय की गई है। 195 शेयरों का एक लॉट होगा। हालांकि, रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए ही अप्लाई कर सकते हैं। सेबी के नियमों के मुताबिक, 2 लाख रुपए से ज्यादा का निवेश आप नहीं कर सकते हैं।जोमैटो का कारोबार देश में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे और कोलकाता समेत कई प्रमुख शहरों में है तो विदेश की बात करें तो यह यूएई, फिलीपींस, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, तुर्की, ब्राजील और इंडोनेशिया, पुर्तगाल, कनाडा, आयरलैंड ऑस्ट्रेलिया और यूएस में भी अपनी सेवाएं दे रही है।

कोरोना संकट के बीच आईपीओ बाजार ने ही नया रिकॉर्ड कायम नहीं किया है बल्कि विलय और अधिग्रहण (एमएंडए) के सौदे ने भी बाजी मारी है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत के भीतर विलय और अधिग्रहण के सौदे में 36.1 फीसदी की वृद्धि पहले छह महीने में दर्ज की गई है। पहली छमाही में 21.8 अरब डॉलर के विलय और अधिग्रहण के सौदे हुए जो 2018 की समान अवधि के बाद सबसे अधिक है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories