[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मोदी कैबिनेट : यूपी के इन चेहरों को मिल सकता है मंत्री बनने का मौका
राष्ट्रीय

मोदी कैबिनेट : यूपी के इन चेहरों को मिल सकता है मंत्री बनने का मौका

admin
Last updated: April 17, 2026 12:41 pm
admin
Share
SHARE

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के के कैबिनेट में पहली बार फेरबदल की संभावना जताई जा रही है. सूत्रों से मिल रही खबर के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटे में मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है. मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर पर अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की बैठक भी है. कहा जा रहा है कि मोदी मंत्रिमंडल में करीब 22 नए चेहरे शामिल हो सकते हैं. साथ ही कुछ मंत्रियों को संगठन की जिम्मेदारी दी जा सकती है तो कुछ को राज्यपाल बनाया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक, मोदी सरकार के कैबिनेट फेरबदल में यूपी को तवज्जो दी जा सकती है. यूपी कोटे से करीब चार से पांच मंत्री शामिल हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक इस बाबात पीएम नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्री से बात भी हुई है.

दरअसल, 2022 में यूपी विधानसभा का चुनाव होना है, ऐसे में जातीय समीकरण और सहयोगियों को साधने की कोशिश मंत्रिमंडल विस्तार के माध्यम से हो सकती है. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों को देखते हुए जातीय और वर्गीय संतुलन साधने के लिए ब्राह्रण चेहरे के रूप में प्रदेश की पूर्व मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, सत्यदेव पचौरी और सासंद रमापति राम त्रिपाठी में से किसी एक को लिया जा सकता है. वहीं, युवा चेहरों के नाम पर कई बार के सांसद वरुण गांधी को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावनाएं दिख रही हैं. जबकि दलित चेहरे के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया का नाम लिया जा रहा है. सहयोगी दलों में अपना दल की अनुप्रिया पटेल, जनता दल (यू) के आरसीपी सिंह और विभाजित लोजपा के पारस गुट के पशुपति पारस के नाम की भी चर्चा हो रही है.

आज शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर पर बड़ी बैठक
मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मंगलवार शाम को पीएम आवास पर एक बड़ी बैठक होनी है. इसमें गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, प्रह्लाद जोशी और नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद रहेंगे. बता दें कि दो सप्ताह पहले सभी मंत्रियों के मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा के बाद उनसे आने वाले समय में उनका मंत्रालय क्या प्लान कर रहा है, इसकी भी रिपोर्ट मांगी गई थी. इससे पहले पीएम मोदी 20 जून को भी अपने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ पिछले दो वर्षों में किए गए सरकार कामों समीक्षा कर चुके हैं.

हो सकते हैं 22 नए मंत्री शामिल
सूत्रों के मूताबिक 24 से 48 घण्टे में मोदी मंत्रीमंडल का विस्तार होगा.  मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में करीब 22 नए मंत्री शामिल किए जा सकते हैं और कुछ पुराने मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है. कुछ मंत्रियों को संगठन में भेजा जा सकता है तो कुछ को आगे राज्यपाल बनाया जा सकता है. मौजूदा मंत्रिपरिषद में कुल 53 मंत्री हैं और नियमानुसार अधिकतम मंत्रियों की संख्या 81 हो सकती है.

इन नामों की चर्चा
मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले जिन संभावित नामों की चर्चा है, उनमें असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मध्य प्रदेश के ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे नेता शामिल हैं. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों को देखते हुए जातीय और वर्गीय संतुलन साधने के लिए ब्राह्रण चेहरे के रूप में प्रदेश के पूर्व मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, सत्यदेव पचौरी और सासंद रमापति राम त्रिपाठी में से किसी एक को लिया जा सकता है. वहीं, युवा चेहरों के नाम पर कई बार के सांसद वरुण गांधी को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावनाएं दिख रही हैं. जबकि दलित चेहरे के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया का नाम लिया जा रहा है. सहयोगी दलों में अपना दल की अनुप्रिया पटेल, जनता दल (यू) के आरसीपी सिंह, और विभाजित लोजपा के पारस गुट के पशुपति पारस के नाम की भी चर्चा हो रही है.

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article भारत का खौफ: चीन की चेतावनी बलूचों के आगे झुके इमरान खान, बोले-विद्रोहियों से करेंगे बात
Next Article भारतीय वायु सेना के जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर हुए ड्रोन धमाके में बड़ा खुलासा

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?