राष्ट्रीयबकरे की पीठ पर लिखा हुआ है अरबी में ‘अल्लाह’, लग चुकी है अब...

बकरे की पीठ पर लिखा हुआ है अरबी में ‘अल्लाह’, लग चुकी है अब तक इतनी कीमत

राजस्थान के हनुमानगढ़ में इन दिनों एक बकरा चर्चा का विषय बना हुआ है. उसकी खासियत देख हर कोई हैरान है. जी हां, इस बकरे की पीठ पर अरबी में अल्लाह शब्द लिखा हुआ है जिसके चलते इस बकरे की बोली 9 लाख तक पहुंच गई है. 

जानकरी के मुताबिक, हनुमानगढ़ टाउन के रहने वाले नाजिम ने यह बकरा मात्र 13700 रुपये में खरीदा था. खरीदने के 4 दिन बाद उन्हें पता लगा कि उनके बकरे पर अल्लाह शब्द लिखा हुआ है. इसके बाद जब लोगों को बकरे की खासियत के बारे में पता चला तो दूर दराज से इस बकरे को देखने पहुंचे.  

यही नहीं, बंगाल के रहने वाले शेख मन्निदूर ने इसकी 9 लाख रुपये की बोली लगा दी है लेकिन बकरे के मालिक 9 लाख में इसे नहीं बेचना चाहते. उनका कहना है कि वह इंतजार कर रहे हैं कि बोली और बढ़े. उनका मकसद है कि अगर बकरा अधिक कीमत में बिकता है तो वह इसका पहला हिस्सा मस्जिद में देंगे. 

दूसरा हिस्सा किसी गरीब परिवार की मदद करने में लगाएंगे और तीसरा हिस्सा वह खुद रखेंगे. इसलिए अभी और इंतजार कर रहे हैं कि इसकी बोली ऊंची लगे उनका कहना है कि यह खुदा का करिश्मा ही है कि बकरे पर अल्लाह शब्द लिखा हुआ है.

9 लाख रुपये की बोली लगाने वाले शेख मन्निदूर का कहना है कि इस बकरे पर अल्लाह शब्द का होना बहुत बड़ा कुदरत का करिश्मा है. इसलिए वे इसे लेना चाहते हैं लेकिन बकरे के मालिक अभी नहीं दे रहे हैं. हालांकि, इस बकरे की कीमत कुछ भी नहीं हो सकती क्योंकि ऐसा बकरा करोड़ों में एक होता है.

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories